Arshdeep Singh News: IPL 2026 में पंजाब किंग्स का सफर खत्म होने के साथ ही तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी चर्चा में आ गए हैं. इस बार वह सिर्फ अपने खेल नहीं, बल्कि सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर सुर्खियों में हैं. अर्शदीप ने अचानक अपने इंस्टाग्राम से 200 से ज्यादा पोस्ट डिलीट कर दिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपनी डिस्प्ले पिक्चर यानी DP भी बदल ली है.
फैंस के बीच बढ़ा सस्पेंस
अर्शदीप ने 25 मई की रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बड़ी संख्या में पोस्ट हटाए. लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों किया, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी. यही वजह है कि फैंस लगातार अंदाजा लगा रहे हैं कि मामला निजी है या फिर इसके पीछे कोई और बड़ी वजह है.
विराट कोहली वाला वायरल पोस्ट भी हटाया
अर्शदीप सिंह के इंस्टाग्राम पर पहले 200 से ज्यादा पोस्ट थे, लेकिन अब सिर्फ करीब 40 पोस्ट ही बचे हैं. जिन पोस्ट को हटाया गया, उनमें विराट कोहली के साथ उनका वायरल रील भी शामिल था. यह रील चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान बनाई गई थी और इसे 150 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे. इसके अलावा पंजाब किंग्स से जुड़े कई पोस्ट भी उन्होंने हटा दिए. हालांकि टीम से जुड़े कुछ पोस्ट अभी भी उनके अकाउंट पर मौजूद हैं.
सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुए थे अर्शदीप
पिछले कुछ हफ्तों में अर्शदीप सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना कर चुके हैं. इसी महीने उनका एक वीडियो तिलक वर्मा के साथ वायरल हुआ था. वीडियो में अर्शदीप मजाक करते हुए कहते नजर आए थे, “ये अंधेरे में सनस्क्रीन लगाएगा?” इस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोगों ने उनकी आलोचना की थी. भारत के पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने भी इस पर नाराजगी जताई थी और कड़ी प्रतिक्रिया दी थी.
IPL 2026 में कैसा रहा प्रदर्शन?
अगर IPL 2026 में अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 14 मैचों में 14 विकेट लिए. इस दौरान उनकी इकॉनमी 10.21 रही, जो काफी महंगी मानी गई. उन्होंने पूरे सीजन में 541 रन खर्च किए. खास बात यह रही कि उनके दिए रन पंजाब किंग्स के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के कुल रनों से भी ज्यादा रहे.
ये भी पढ़ें- RCB vs GT IPL Playoff: आईपीएल प्लेऑफ में कैसा है बेंगलुरु और गुजरात का रिकॉर्ड, किसका पलड़ा है भारी?