पैसा और पावर ये दो चीज़ें हमेशा से इंसानी लालच, संघर्ष और महत्वाकांक्षा की धुरी रही हैं. और जब इन्हीं दो तत्वों को एक मंच पर लाकर मुकाबले की शक्ल दी जाए, तो जो नज़ारा बनता है, वो होता है रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’. इस हाई वोल्टेज गेम शो में जहां एक तरफ पॉपुलर चेहरे अपनी किस्मत और काबिलियत आजमा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अरबाज पटेल अपनी समझदारी और रणनीति से सबको पीछे छोड़ते नज़र आ रहे हैं.
‘राइज एंड फॉल’ की शुरुआत से ही अरबाज पटेल एक अलग ही ऊर्जा और स्पष्ट सोच के साथ मैदान में उतरे. उनका खेल न इमोशन्स पर टिका है और न ही दोस्ती की गुंजाइशों पर—वो फोकस्ड हैं, प्रोफेशनल हैं और पूरी तरह गेम में डूबे हुए हैं. चाहे कोई कठिन टास्क हो या निर्णायक मोड़, अरबाज हर बार परिस्थितियों को पढ़ते हैं और उसी अनुसार चतुराई से अपना कदम आगे बढ़ाते हैं. उनकी ये गुण सिर्फ दर्शकों को नहीं, बल्कि शो के मेंटॉर अशनीर ग्रोवर को भी बेहद प्रभावित कर चुके हैं.
अल्टीमेट रूलर बनकर की पावर पर कब्ज़ा
इस हफ्ते शो के एक अहम मोड़ पर अरबाज पटेल ने अपने परफॉर्मेंस और रणनीति से सभी को पछाड़ते हुए ‘अल्टीमेट रूलर’ का खिताब जीत लिया. इसके साथ ही उन्हें शो में कई विशेष अधिकार भी सौंपे गए हैं, जिनका वे उपयोग अपनी टीम को मज़बूत करने में कर रहे हैं. अरबाज के साथ इस खेल में धनश्री वर्मा और आदित्य नारायण की तिकड़ी बन चुकी है, जो शो के बाकी प्रतियोगियों के लिए सिरदर्द साबित हो रही है. ये टीम मिलकर जहां एक ओर चालें चलती है, वहीं दूसरी तरफ हर विरोधी की योजना को भांपकर उसे विफल करने में भी सक्षम दिख रही है.
कंट्रोल, क्लैरिटी और करिश्मा
अरबाज की सबसे बड़ी ताकत है उनकी क्लैरिटी और कमांड—वे जानते हैं कि कब दोस्ती करनी है और कब अपने फेवर में लोगों को लाना है. शो में वे सबसे ज़्यादा एक्टिव और रणनीतिक रूप से सोचने वाले कंटेस्टेंट हैं. उनकी हर चाल में गेम को लेकर गंभीरता और दूरदृष्टि साफ झलकती है. जहां अन्य कंटेस्टेंट इमोशनल या सोशल ड्रामा में उलझते नजर आ रहे हैं, अरबाज पूरी तरह लक्ष्य पर केंद्रित हैं. चाहे बहस करनी हो या किसी की चाल काटनी हो अरबाज का आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता शो में उन्हें सबसे ऊपर बनाए हुए है.
कई सितारे, लेकिन फिलहाल एक ही सुपरस्टार
इस सीज़न में पवन सिंह, कीकू शारदा, अर्जुन बिजलानी जैसे बड़े नामों की मौजूदगी है, लेकिन इन सबके बीच अरबाज पटेल की गेम स्ट्रैटिजी उन्हें एक अलग मुकाम पर खड़ा करती है. उनकी चालें न सिर्फ प्रतिस्पर्धा को कड़ा कर रही हैं, बल्कि शो की रोचकता भी उन्हीं के कारण बढ़ी है. दर्शक भी अब ये मानने लगे हैं कि अगर कोई इस खेल को पूरी शिद्दत से खेल रहा है, तो वो कोई और नहीं, अरबाज पटेल ही हैं.
क्या अरबाज बनेंगे शो के विजेता?
अब सबसे बड़ा सवाल ये है. क्या अरबाज पटेल इसी रफ्तार से आगे बढ़ते हुए शो के अंत तक खुद को टॉप पर बनाए रख पाएंगे? क्या उनकी स्ट्रैटिजी और सोच उन्हें बाकी सभी से अलग और ऊपर साबित कर पाएगी? ये तो आने वाले एपिसोड्स ही बताएंगे, लेकिन इतना तय है कि ‘राइज एंड फॉल’ में इस वक्त जो सबसे मज़बूत और आकर्षक खिलाड़ी है, उसका नाम है अरबाज पटेल.
यह भी पढ़ें: गेम में ही खेल रहे अलग गेम! अभिषेक ने अमाल मलिक को दिया ओपन चैलेंज; कहा-ऊंची आवाज में...