'दिल्ली धमाका जघन्य आतंकी घटना' Delhi Blast पर Ashwini Vaishnaw का बड़ा स्टेटमेंट

Ashwini Vaishnaws big statement on Delhi Blast

Delhi Blast News: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए दिल्ली ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा व्यवस्था और जांच की समीक्षा के लिए कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की आपात बैठक बुलाई. इस अहम मीटिंग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल शामिल रहे.

बैठक में सुरक्षा एजेंसियों की प्रारंभिक रिपोर्ट, जांच की दिशा और संभावित आतंकी नेटवर्क पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि जांच “तेजी और पेशेवर तरीके” से हो ताकि दोषियों और उनके सहयोगियों को जल्द से जल्द सज़ा मिल सके.