'मोहसिन नकवी ने जो किया वो सही किया...ट्रॉफी चोर के सपोर्ट में उतरा पाकिस्तान का ये पूर्व खिलाड़ी

एशिया कप 2025 के समापन के बाद ट्रॉफी को लेकर मचे घमासान में अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ भी कूद पड़े हैं. उन्होंने इस पूरे मामले में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी का समर्थन करते हुए कहा है कि नकवी ने कोई गलत कदम नहीं उठाया, बल्कि "जो किया, सही किया."

asia-cup-202-muhammad-yusuf-supports-mohsin-naqvi-amdi-trophy-taking
Image Source: Social Media

एशिया कप 2025 के समापन के बाद ट्रॉफी को लेकर मचे घमासान में अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ भी कूद पड़े हैं. उन्होंने इस पूरे मामले में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी का समर्थन करते हुए कहा है कि नकवी ने कोई गलत कदम नहीं उठाया, बल्कि "जो किया, सही किया."

दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच हुए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद एक अलग ही विवाद खड़ा हो गया था. मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, लेकिन जब विजेता टीम को ट्रॉफी देने का वक्त आया तो भारतीय खिलाड़ियों ने मंच पर जाकर ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. इसकी वजह थी ट्रॉफी देने के लिए वहां मौजूद मोहसिन नकवी.

नकवी की मौजूदगी बनी विवाद की वजह

गौरतलब है कि मोहसिन नकवी पाकिस्तान के होम मिनिस्टर भी हैं और बीते समय में उन्होंने भारत को लेकर कई आपत्तिजनक बयान दिए थे. यही कारण था कि जब वह ट्रॉफी देने मंच पर पहुंचे, तो भारतीय टीम ने उनका बहिष्कार करते हुए ट्रॉफी लेने से साफ मना कर दिया. हालात ऐसे बने कि नकवी खुद ट्रॉफी लेकर वापस लौट गए और भारतीय खिलाड़ियों ने बिना ट्रॉफी के ही जश्न मनाया. बीसीसीआई ने इस व्यवहार की आलोचना करते हुए एसीसी से नकवी को हटाने की आधिकारिक मांग भी की.

मोहम्मद यूसुफ ने भारतीय टीम पर किया कटाक्ष

अब इस पूरे विवाद में मोहम्मद यूसुफ ने खुलकर नकवी का पक्ष लिया है. पाकिस्तानी चैनल समा टीवी से बातचीत में उन्होंने कहा कि चेयरमैन सर (मोहसिन नकवी) जो कर रहे हैं, वो बिल्कुल सही है. एसीसी और आईसीसी के नियमों के मुताबिक, ट्रॉफी उन्हीं के हाथों से दी जानी चाहिए थी. अगर भारत को ट्रॉफी लेनी थी, तो उसी वक्त मंच पर जाकर ले लेनी चाहिए थी. अब बाद में रोने से क्या फायदा?" उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों पर तंज कसते हुए आगे कहा कि "मैदान पर तो ये लोग अपनी फिल्में बना रहे थे. मैंने पहले ही कहा था कि ये क्रिकेट का मैदान है, फिल्म स्टूडियो नहीं. फिल्मों में रीटेक होते हैं, यहां नहीं. अब जब ट्रॉफी नहीं ली, तो इतनी जल्दी क्या थी? चाहो तो उनके ऑफिस जाकर ले आते."

पहले भी कर चुके हैं सूर्यकुमार पर विवादित टिप्पणी

यह पहली बार नहीं है जब मोहम्मद यूसुफ ने भारतीय टीम या खिलाड़ियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. मैच के लाइव प्रसारण के दौरान उन्होंने सूर्यकुमार यादव के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिस पर उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी.

यह भी पढ़ें: विराट कोहली और रोहित शर्मा की बड़ी वापसी करीब, ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में फिर दिखेगा अनुभव का जलवा!