IND vs PAK: मैच शुरू होने से पहले पाकिस्तान ने मानी हार! शोएब अख्तर के इस बयान ने टीम PAK की खोल दी पोल

Ind vs pak Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले से पहले मैदान से बाहर भी मुकाबला गरमा गया है. एक पाकिस्तानी टीवी शो पर चर्चा के दौरान शोएब अख्तर और मिस्बाह-उल-हक के बीच तीखी बहस देखने को मिली, केंद्र में थी सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम और उसकी ताकत.

Asia cup 2025 IND vs PAK statement of Shoaib Akhtar exposed the reality of Team PAK
Image Source: Social Media/X

Ind vs pak Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले से पहले मैदान से बाहर भी मुकाबला गरमा गया है. एक पाकिस्तानी टीवी शो पर चर्चा के दौरान शोएब अख्तर और मिस्बाह-उल-हक के बीच तीखी बहस देखने को मिली, केंद्र में थी सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम और उसकी ताकत.

शोएब अख्तर ने साफ कहा कि भारत की मौजूदा टीम का मिडिल ऑर्डर इतना मजबूत है कि पाकिस्तान को हर विभाग में सतर्क रहना होगा. उन्होंने आगे कहा, "टीम इंडिया अब वह नहीं रही जो दो विकेट गिरने पर बिखर जाए."

उन्होंने कहा, "यह टीम पाकिस्तान को दबा देगी. वे बुरी तरह हराने उतरेंगे. जब बात स्टेटमेंट देने की आती है, तो भारत शायद पाकिस्तान की जगह अफगानिस्तान से फाइनल खेलना चाहे."

अनुभव की कमी भारत की कमजोरी

पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने अख्तर से असहमति जताते हुए कहा कि भारत के पास इस बार विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी नहीं हैं. अगर शुरुआत में विकेट जल्दी गिरते हैं, तो पाकिस्तान को फायदा हो सकता है.

उन्होंने कहा, "नए बल्लेबाज़ों ने पाकिस्तानी गेंदबाज़ों का सामना ज़्यादा नहीं किया है. अगर शुरुआत में दबाव बनाया गया, तो भारत मुश्किल में आ सकता है."

अख्तर ने गिनाए भारतीय टीम के मैच विनर्स

शोएब अख्तर ने मिस्बाह के तर्कों को यह कहकर खारिज किया कि, "रिंकू सिंह, संजू सैमसन, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, जितेश शर्मा, और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी किसी भी स्थिति से मैच पलट सकते हैं." अख्तर ने कहा, "यह अब विराट कोहली की टीम नहीं, यह एक नई जेनरेशन है जो दबाव में टूटती नहीं है." उन्होंने इसे "अब तक का सबसे मजबूत भारतीय मिडिल ऑर्डर" बताया.

हेड-टू-हेड: भारत का पलड़ा भारी

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 5 मुकाबले जीते हैं. पाकिस्तान की आखिरी जीत एशिया कप 2022 के सुपर-4 चरण में आई थी. ऐसे में 2025 का यह टकराव सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि सम्मान की लड़ाई बन चुका है.

यह भी पढ़ें- सर्दियों में पड़ सकती है कड़ाके की ठंड! ला नीना लौटने के आसार, मौसम वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी