नई दिल्ली: भारत की अंतरिक्ष यात्रा ने एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ लिया है. भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जो हाल ही में Axiom-4 अंतरिक्ष मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से लौटे हैं, उन्होंने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विशेष मुलाकात की. यह मुलाकात न सिर्फ एक अंतरिक्ष यात्री और देश के प्रधानमंत्री के बीच की थी, बल्कि यह उस नई उड़ान की झलक थी जिसे भारत आने वाले वर्षों में अंतरिक्ष में भरने वाला है.