UP News: लखनऊ के लोकभवन में एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का जोरदार अभिनंदन हुआ. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान करते हुए उनके नाम पर शुभांशु शुक्ला स्कॉलरशिप योजना शुरू करने की घोषणा की.