फरीदाबाद मॉड्यूल की जांच आगे बढ़ने के साथ ही उत्तर प्रदेश ATS (एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड) ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है. चारबाग रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में की गई इस छापेमारी को केस की जांच में बड़ा मोड़ माना जा रहा है. एटीएस को संदेह है कि इस होटल का इस्तेमाल मॉड्यूल से जुड़े लोगों ने मुलाकातों और ठहराव के लिए किया था.
सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान एटीएस को पता चला कि करीब दो महीने पहले डॉक्टर शाहीन लखनऊ आई थी और चारबाग स्टेशन के बिल्कुल करीब स्थित इसी होटल में ठहरी थी. होटल के रिकॉर्ड खंगालने पर यह भी सामने आया कि वह अकेली नहीं थी.