ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में बेहद रोमांचक अंदाज में शुरू हुआ. बॉक्सिंग-डे टेस्ट के पहले ही दिन गेंदबाजों ने ऐसा दबदबा बनाया कि बल्लेबाज टिक ही नहीं पाए. नतीजा यह रहा कि महज 75.1 ओवर में 20 विकेट गिर गए और दोनों टीमों की ओर से एक भी अर्धशतक नहीं बन सका.
टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो शुरुआत में सही साबित होता दिखा. हालांकि, बाद में इंग्लैंड की बल्लेबाजी भी पूरी तरह लड़खड़ा गई.
ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 152 रन पर सिमटी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. पिच से मिल रही मदद का इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने पूरा फायदा उठाया और 91 रन तक ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट गिर चुके थे. इसके बाद भी विकेटों का पतन नहीं रुका और पूरी टीम 45.2 ओवर में 152 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.
ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल नेसर सबसे सफल बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 35 रन बनाए. इसके अलावा उस्मान ख्वाजा ने 29 और एलेक्स कैरी ने 20 रन जोड़े. टीम के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके, जबकि आखिरी तीन विकेट बिना कोई रन जोड़े गिर गए.
इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके. गस एटकिंसन को 2 सफलता मिली, जबकि ब्रायडन कार्स और कप्तान बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
जोश टंग ने स्टीव स्मिथ को किया क्लीन बोल्ड
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ इस पारी में ज्यादा देर टिक नहीं सके. जोश टंग की एक सीधी गेंद ने स्मिथ के मिडिल स्टंप को उखाड़ दिया. स्मिथ 31 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे और इस गेंद से वह खुद भी हैरान नजर आए.
इंग्लैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह चरमराई
ऑस्ट्रेलिया के स्कोर के जवाब में उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत और भी खराब रही. महज 16 रन पर टीम के चार विकेट गिर चुके थे.
क्रॉली और डकेट को मिचेल स्टार्क, जबकि बेथेल और रूट को माइकल नेसर ने आउट किया.
इसके बाद हैरी ब्रूक और बेन स्टोक्स ने पारी को संभालने की कोशिश की और पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की. ब्रूक ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 41 रन बनाए, जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल थे.
हालांकि, ब्रूक के आउट होते ही इंग्लैंड की पारी फिर बिखर गई.
ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में:
ऑस्ट्रेलिया को 42 रन की पहली पारी बढ़त
इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 42 रन की अहम बढ़त मिली. दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 1 ओवर में बिना विकेट खोए 4 रन बना लिए.
ट्रैविस हेड और नाइट वॉचमैन स्कॉट बोलैंड नाबाद लौटे. मैच का दूसरा दिन शनिवार को भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे शुरू होगा.
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया इस एशेज सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुका है. पांच मैचों की सीरीज में कंगारू टीम शुरुआती तीनों टेस्ट जीतकर 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, देखें क्रिकेट के मैदान से राष्ट्रपति भवन तक का सफर?