Ashes: ऑस्ट्रेलिया ने ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान, 4 साल बाद इस गेंदबाज की होगी वापसी

मेलबर्न में 26 दिसंबर से 'बॉक्सिंग डे' टेस्ट के रूप में शुरू होने वाला है. जहां इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में कुछ बदलाव किए हैं और 12 खिलाड़ियों का स्क्वॉड जारी किया है.

Australia announces squad for Boxing Day Test Ashes series
Image Source: ANI/ File

एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज जीतने से दूर रखा है. पिछले 13-14 सालों से इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीतने का सपना टूटता रहा है. अब सीरीज के सबसे रोमांचक मैच की बारी है, जो मेलबर्न में 26 दिसंबर से 'बॉक्सिंग डे' टेस्ट के रूप में शुरू होने वाला है. जहां इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में कुछ बदलाव किए हैं और 12 खिलाड़ियों का स्क्वॉड जारी किया है.

ऑस्ट्रेलिया का 12 सदस्यीय स्क्वॉड

ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार 25 दिसंबर को चौथे टेस्ट के लिए अपनी टीम का ऐलान किया. मेलबर्न में खेले जाने वाले इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को मजबूरी में बदलाव करना पड़ा, क्योंकि कप्तान और प्रमुख पेस गेंदबाज पैट कमिंस चोट के कारण इस मैच में हिस्सा नहीं लेंगे. इसके अलावा, स्पिनर नाथन लायन भी चोटिल हैं और इस मैच से बाहर हैं. इस वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम को दो खिलाड़ियों की जगह बदलनी पड़ी.

टीम में बदलाव और तेज गेंदबाजों का दबदबा

ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने चौथे टेस्ट मैच के लिए पेस बॉलिंग पर जोर देने का निर्णय लिया है. हालांकि, इस मैच के लिए स्पिनर टॉड मर्फी को मौका देने की चर्चा थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ तेज गेंदबाजों को प्राथमिकता दी. इसमें पहला टेस्ट मैच खेलने वाले तेज गेंदबाज माइकल नीसर और ब्रैंडन डॉगेट को टीम में शामिल किया गया है.

झाय रिचर्डसन की 4 साल बाद वापसी

सबसे खास नाम जो टीम में शामिल किया गया है, वह है तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन. रिचर्डसन 4 साल बाद टेस्ट मैच में वापसी करेंगे. 29 साल के इस पेसर ने अपना पिछला टेस्ट दिसंबर 2021 में खेला था, जो एशेज सीरीज का हिस्सा था. रिचर्डसन ने अब तक 3 टेस्ट मैचों में 11 विकेट हासिल किए हैं और उनकी वापसी से टीम को एक ताजगी मिलेगी.

तेज गेंदबाजी के साथ मैदान पर उतरेगा ऑस्ट्रेलिया

इस बार ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से तेज गेंदबाजी के साथ मैदान पर उतरने की तैयारी कर रहा है. मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड के साथ पेस अटैक में झाय रिचर्डसन के साथ-साथ नीसर और डॉगेट में से एक को अंतिम 11 में जगह मिल सकती है. इस मैच में पेस अटैक का दबदबा रहेगा, और यही वो रणनीति हो सकती है जो मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ जीत दिलाने में मदद करे.

प्लेइंग-11 के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा

हालांकि, झाय रिचर्डसन के लिए प्लेइंग-11 में एक जगह तय मानी जा रही है, लेकिन 11वें खिलाड़ी के लिए माइकल नीसर और ब्रैंडन डॉगेट के बीच प्रतिस्पर्धा होगी. दोनों तेज गेंदबाजों ने पहले और दूसरे टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया था, लेकिन दोनों में से किसी की भी जगह पक्की नहीं है. इस प्रतिस्पर्धा से ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी और भी मजबूत होने की उम्मीद है.

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड

स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, जेक विदरैल्ड, मार्नस लाबुशेन, उस्मान ख्वाजा, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, मिचेल स्टार्क, झाय रिचर्डसन, स्कॉट बोलैंज, माइकल नीसर और ब्रैंडन डॉगेट

ये भी पढ़ें: विराट कोहली 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं.. बचपन के कोच ने बता दिया सब कुछ, जानें क्या कहा