संसद जैसी गंभीर जगह पर आमतौर पर लोग भाषणों से विदाई लेते हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में एक सांसद ने जो किया, उसने न सिर्फ सबको चौंका दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी बवाल मचा दिया है. जी हां, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के सांसद काइल मैकगिन ने अपने विदाई भाषण को कुछ ऐसे अंदाज में खत्म किया, जो आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा—उन्होंने अपने जूते में बीयर डालकर उसे पी लिया.
शॉकिंग नहीं, ट्रेडिशनल है ये स्टाइल
हालांकि पहली नज़र में यह हरकत अजीब और हाइजीन को लेकर चिंता बढ़ाने वाली लग सकती है, लेकिन यह कोई बेतुकी हरकत नहीं थी. ऑस्ट्रेलिया में इसे एक सांस्कृतिक परंपरा माना जाता है जिसे "शूई (Shoey)" कहा जाता है. इसका मतलब है कि आप जूते में शराब या बीयर डालकर पीते हैं — अक्सर जश्न, जीत या विदाई के मौके पर.
A WA State Labor MP has ended his valedictory speech with a shoey in parliament👟🍺
— Caitlyn Rintoul (@caitlynrintoul) May 21, 2025
Kyle McGinn said after pondering the idea he thought his Goldfields constituents would be "appreciative" of the theatrical send off: "I'm used to getting told off". #wanews #auspol @westaustralian pic.twitter.com/xw478DF3UY
मैकगिन बोले – "गोल्डफील्ड्स के लोग इसे समझेंगे"
अपने अंतिम भाषण में काइल मैकगिन ने जब जूते में बीयर डाली और उसे चीयर्स करते हुए पी लिया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा – “मैंने काफी सोचा कि भाषण का अंत कैसे किया जाए, और मुझे यही सबसे माकूल तरीका लगा. मेरे निर्वाचन क्षेत्र के लोग, खासकर गोल्डफील्ड्स वाले, इसे ज़रूर पसंद करेंगे.”
उन्होंने कहा, "मुझे डांट सुनने की आदत है, इसलिए हमें इसे यहीं खत्म कर देना चाहिए. लेकिन मतदाताओं का शुक्रिया – दो शानदार कार्यकाल के लिए! चीयर्स!"
सिर्फ सांसद नहीं, सितारे भी हैं शूई के दीवाने
इस परंपरा को निभाने वाले काइल मैकगिन कोई पहले व्यक्ति नहीं हैं. फॉर्मूला वन रेसर डैनियल रिकियार्डो से लेकर एक्टर जेरार्ड बटलर, ह्यू ग्रांट और टीवी होस्ट जिमी फॉलन तक – कई नामचीन लोग सार्वजनिक मंचों पर शूई कर चुके हैं. कह सकते हैं कि यह ऑस्ट्रेलिया की पार्टी परंपरा का एक एक्सट्रीम और मजेदार रूप है.
सोशल मीडिया पर मिला मिला-जुला रिस्पॉन्स
जैसे ही यह वीडियो सामने आया, लोगों ने इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ ने इसे ‘कूल’ कहा, तो कुछ ने इसे ‘अस्वास्थ्यकर आदत’ बताते हुए आलोचना की. पर एक बात तो साफ है – काइल मैकगिन की विदाई हमेशा याद रखी जाएगी.
यह भी पढ़ें: क्या बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस हो सकते हैं गिरफ्तार? इस्तीफे के बीच अटकलें तेज