'अवतार फायर एंड ऐश' ने की धांसू शुरुआत, ऑपनिंग डे पर कितना कमा रही? यहां जानें

Avatar Fire And Ash Box Office Day 1: जेम्स कैमरून, जिन्होंने ‘टाइटैनिक’ जैसी ऐतिहासिक फिल्म बनाई थी, अब अपनी ‘अवतार’ फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी 'अवतार: फायर एंड ऐश' के साथ एक बार फिर से सिनेप्रेमियों को सिनेमाई अनुभव देने में सफल रहे हैं.

Avatar Fire And Ash Box Office collection Day 1 hollywood movies
Image Source: Social Media

Avatar Fire And Ash Box Office Day 1: जेम्स कैमरून, जिन्होंने ‘टाइटैनिक’ जैसी ऐतिहासिक फिल्म बनाई थी, अब अपनी ‘अवतार’ फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी 'अवतार: फायर एंड ऐश' के साथ एक बार फिर से सिनेप्रेमियों को सिनेमाई अनुभव देने में सफल रहे हैं. यह फिल्म आज, यानी 19 दिसंबर को दुनिया भर में रिलीज हो चुकी है और इसे लेकर दुनियाभर में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. खास बात ये है कि ठीक 28 साल पहले, 19 दिसंबर को ही कैमरून की 'टाइटैनिक' रिलीज हुई थी, और अब 'अवतार 3' भी इसी दिन दर्शकों के बीच आ गई है.

भारतीय सिनेमाघरों में 'अवतार' की जबरदस्त शुरुआत

'अवतार: फायर एंड ऐश' को भारत में ऐसे समय पर रिलीज किया गया है जब सिनेमाघरों में पहले से ही 'धुरंधर' जैसी बड़ी फिल्म का जलवा कायम है. लेकिन इसके बावजूद, यह फिल्म अपनी ओपनिंग डे पर धमाकेदार कलेक्शन की ओर बढ़ रही है. भारतीय दर्शकों के बीच हॉलीवुड फिल्म का उतना ही क्रेज है जितना कि बॉलीवुड फिल्मों का, और इसे साबित करने के लिए ‘अवतार 3’ ने पहले ही दिन इतिहास रचना शुरू कर दिया है.

ओपनिंग डे कलेक्शन में शानदार शुरुआत

फिल्म की ओपनिंग डे की शुरुआत काफी शानदार रही है. फिल्म ने 5:05 बजे तक 9.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था. हालांकि, ये आंकड़े अभी तात्कालिक हैं और इनमें बदलाव हो सकता है. सैक्निल्क पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, फिल्म ओपनिंग डे पर करीब 20-22 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है, और कुछ समय में यह आंकड़े और भी स्पष्ट हो जाएंगे. यह शुरुआती आंकड़े यह संकेत दे रहे हैं कि फिल्म भारतीय बाजार में बड़ी सफलता हासिल करने वाली है.

'अवतार 3' के कलेक्शन से बढ़ेगा हॉलीवुड फिल्मों का मान

‘अवतार 3’ इस समय भारतीय सिनेमा के लिए एक गेम चेंजर साबित हो सकती है. फिल्म की ओपनिंग ने साबित कर दिया है कि यह 2025 में इंडिया में रिलीज होने वाली सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म हो सकती है. खास बात यह है कि फिल्म अपने ओपनिंग डे कलेक्शन में भारत में इस साल रिलीज हुई कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ने के क़रीब है.

साल 2023 के टॉप हॉलीवुड कलेक्शन को पछाड़ने की ओर

इस साल, भारत में रिलीज हुई कुछ बड़ी हॉलीवुड फिल्मों के कलेक्शन को देखे तो टॉम क्रूज़ की 'मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग' ने पहले दिन 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो अब 'अवतार 3' द्वारा टूटने वाला है. इस कलेक्शन के जरिए फिल्म एक नई ऊँचाई पर पहुंचने वाली है, और यह साबित करेगा कि 'अवतार' फ्रेंचाइजी को भारतीय दर्शकों के बीच लेकर आने में जेम्स कैमरून ने एक और बड़ा कदम उठाया है.

ये भी पढ़ें: मेरा बेटा हमेशा 21 साल का रहेगा… धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म "इक्कीस" के फाइनल ट्रेलर ने लोगों को किया भावुक