Public WiFi Safety Tips: आजकल फ्री वाई-फाई की सुविधा हर जगह मिलती है शॉपिंग मॉल, मेट्रो स्टेशन, कैफे और सार्वजनिक जगहों पर. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह मुफ्त सुविधा आपके लिए खतरे का सबब भी बन सकती है? खासकर त्योहारों के मौसम में, जब लोग इंटरनेट का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं, तब साइबर ठगों के लिए यह मौका बन जाता है कि वे आपकी जानकारी चुरा लें या फ्रॉड कर दें. इसलिए, फ्री पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल करते वक्त अतिरिक्त सावधानी जरूरी हो गई है.
UGC ने भी दी चेतावनी, छात्रों को दी खास सलाह
हाल ही में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने छात्रों को चेताया है कि वे पब्लिक वाई-फाई पर अपने पर्सनल या वर्क अकाउंट का इस्तेमाल न करें. UGC का कहना है कि ऐसा करने से आपका अकाउंट हैक होने या फ्रॉड का शिकार बनने का खतरा बढ़ जाता है. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे सिर्फ सुरक्षित नेटवर्क का ही इस्तेमाल करें ताकि उनकी महत्वपूर्ण जानकारियां सुरक्षित रहें.
पब्लिक वाई-फाई में छुपा है बड़ा खतरा
पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क आमतौर पर सुरक्षित नहीं होते. इनमें कोई मजबूत सुरक्षा कवच नहीं होता और कोई भी आसानी से इस नेटवर्क से जुड़ सकता है. साइबर अपराधी इसी कमजोर सुरक्षा का फायदा उठाकर आपके फोन या लैपटॉप में मालवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं या आपका डेटा चोरी कर सकते हैं. इसका मतलब है कि आपके बैंक अकाउंट, सोशल मीडिया और निजी फाइलें खतरे में पड़ सकती हैं.
पब्लिक वाई-फाई का सुरक्षित इस्तेमाल कैसे करें?
ये भी पढ़ें: दिवाली पर भूलकर भी न भेजें ये 5 मैसेज, वरना घर से उठा ले जाएगी पुलिस, Whatsapp यूज़ करते समय रहें होशियार