अगर नहीं बरतीं ये सावधानियां तो आपकी नई बाइक बन सकती है कबाड़ा! खराब हो सकता है इंजन

आज के ज़माने में बाइक सिर्फ एक सवारी का ज़रिया नहीं, बल्कि स्टाइल और फ्रीडम का सिंबल बन चुकी है. मगर बहुत से लोग सिर्फ बाइक खरीदने तक ही सोचते हैं, उसे सही तरीके से चलाना और उसकी देखभाल करना भूल जाते हैं.

Avoid These Mistakes or Your Bike Engine May Be Damaged Must-Know Motorcycle Care Tips
Image Source: Social Media

आज के ज़माने में बाइक सिर्फ एक सवारी का ज़रिया नहीं, बल्कि स्टाइल और फ्रीडम का सिंबल बन चुकी है. मगर बहुत से लोग सिर्फ बाइक खरीदने तक ही सोचते हैं, उसे सही तरीके से चलाना और उसकी देखभाल करना भूल जाते हैं. खासकर नए राइडर्स या कॉलेज स्टूडेंट्स, जो स्पीड के चक्कर में इंजन का कबाड़ा कर बैठते हैं. ध्यान रखिए, इंजन बाइक का दिल होता है, और दिल की देखभाल नहीं की तो मशीन भी ज्यादा दिन साथ नहीं निभाती. चलिए जानते हैं, वो कौन-सी आम लेकिन भारी गलतियां हैं जो आपकी बाइक के इंजन की उम्र कम कर सकती हैं.

1. इंजन ऑयल को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी

इंजन ऑयल सिर्फ एक लिक्विड नहीं, बल्कि बाइक के लिए "लाइफलाइन" है. ये इंजन के पार्ट्स को चिकनाई देता है ताकि वे घिसें नहीं. अगर समय पर ऑयल नहीं बदला गया तो वो काला और गाढ़ा हो जाता है, जिससे इंजन की हालत बिगड़ सकती है. बाइक मैन्युअल के मुताबिक हर 2000-3000 किमी पर ऑयल चेंज जरूर करें.

2. गियर का गड़बड़ जादू

कम स्पीड में हाई गियर या तेज रफ्तार में लो गियर, दोनों ही इंजन के लिए ज़हर हैं. इससे इंजन पर ज़्यादा लोड पड़ता है और उसकी परफॉर्मेंस पर बुरा असर होता है. सही स्पीड के हिसाब से गियर बदलना इंजन की सेहत के लिए ज़रूरी है.

3. क्लच से मत खेलिए

बाइक रोकते समय कुछ लोग लगातार क्लच दबाए रखते हैं, जो बिल्कुल गलत आदत है. इससे क्लच प्लेट जल्दी घिस जाती है और इंजन पर असर पड़ता है. हर बार क्लच दबा कर ट्रैफिक में खड़े रहना. क्लच का इस्तेमाल सिर्फ गियर शिफ्टिंग के वक्त करें.

4. समय पर कराएं सर्विस

बाइक की सर्विस को इग्नोर करना यानी खुद इंजन की मौत को न्योता देना. एयर फिल्टर, चेन, स्पार्क प्लग जैसी चीजें अगर वक्त पर चेक न हों तो इंजन का दम घुटने लगता है. हर 3-4 महीने में सर्विस जरूर कराएं, चाहे बाइक नई ही क्यों न हो.

ये भी पढ़ें: GST कटौती के बाद Force Motors की गाड़ियां हुईं सस्ती, 6 लाख तक कम हुए दाम, देखें मॉडल वाइज कीमतें