Maharashtra Police HC में जागरूकता माह का आयोजन, CM Fadnavis ने किया उद्घाटन

Awareness month organized in Maharashtra Police HC

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में 'साइबर जनजागृति माह- अक्टूबर 2025' का औपचारिक उद्घाटन किया. इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाना और डिजिटल खतरों के प्रति सजग बनाना है.

इस कार्यक्रम में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कई नामचीन हस्तियां और राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम की खास बात रही बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री रानी मुखर्जी की उपस्थिति, जिन्होंने साइबर सुरक्षा को लेकर अपने विचार साझा किए और लोगों से डिजिटल जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करने की अपील की.