प्रयागराज: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश की राजनीति के चर्चित चेहरे मोहम्मद आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से एक बड़ी राहत मिली है. रामपुर जिले के बहुचर्चित क्वालिटी बार कब्जा मामले में हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है. यह फैसला न्यायमूर्ति समीर जैन की एकल पीठ ने सुनाया, जिससे आजम खान के जेल से बाहर आने की प्रक्रिया आसान हो गई है.