तालीबान के साए में लंबा समय गुजरा, अब अफगानिस्तान को Asia Cup के पहले मैच में दिलवाई जीत, जानें कौन है वो खिलाड़ी

Azmatullah Omarzai: कभी वो लड़का सूरज डूबने से पहले बैट नीचे रख देता था. उसके ऊपर एक ऐसा डर था, जो खेल से ज़्यादा ज़िंदगी की हकीकत बन गया था, तालिबान का डर. लेकिन साल 2025 के एशिया कप में, उसी डर के साए से निकले एक नाम ने क्रिकेट के मैदान पर रौशनी की नई कहानी लिख दी.

Azmatullah Omarzai Taliban now Afghanistan has won the first match of Asia Cup
Image Source: Social Media/X

Azmatullah Omarzai: कभी वो लड़का सूरज डूबने से पहले बैट नीचे रख देता था. उसके ऊपर एक ऐसा डर था, जो खेल से ज़्यादा ज़िंदगी की हकीकत बन गया था, तालिबान का डर. लेकिन साल 2025 के एशिया कप में, उसी डर के साए से निकले एक नाम ने क्रिकेट के मैदान पर रौशनी की नई कहानी लिख दी.

हम बात कर रहे हैं अजमतुल्लाह ओमरजई की, अफगानिस्तान का वो सितारा, जिसने न सिर्फ बल्ले से धमाका किया, बल्कि गेंद से भी विपक्षी टीम को झुका दिया.

जब टीम डगमगाई, तब ओमरजई ने थामा मोर्चा

हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अफगानिस्तान का टॉप ऑर्डर 100 से पहले ही लड़खड़ा गया था. चार विकेट गिर चुके थे और मैच हाथ से फिसलता दिख रहा था. तभी क्रीज पर उतरे ओमरजई, और उतरे तो जैसे किसी स्क्रिप्टेड फिल्म के हीरो. उन्होंने न सिर्फ विकेट थामे रखा, बल्कि 21 गेंदों में 53 रन की तूफानी पारी खेल डाली.

5 छक्कों से सजी इस पारी ने पल भर में गेम का रुख पलट दिया. उन्होंने सेदिकुल्लाह के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 82 रन जोड़े और अफगानिस्तान को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

बल्ले से ही नहीं, गेंद से भी ढाया कहर

क्रिकेट का असली हीरो वही होता है जो दोनों मोर्चों पर लड़े, और ओमरजई ने ये साबित कर दिखाया. गेंद थामते ही वो एक अलग ही रूप में दिखे. उन्होंने अपने 2 ओवर के स्पेल में 9 डॉट गेंदें फेंकी, सिर्फ 4 रन दिए और 1 अहम विकेट भी झटका. हॉन्ग कॉन्ग की टीम 189 रनों के लक्ष्य के जवाब में सिर्फ 94 रन तक ही पहुंच सकी. और इस जीत के सबसे बड़े नायक अजमतुल्लाह ओमरजई रहे. 

एक नई पहचान, एक नया हीरो

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए अजमतुल्लाह अब सिर्फ एक ऑलराउंडर नहीं, बल्कि उम्मीद का नाम बन चुके हैं. ऐसे खिलाड़ी जो सिर्फ स्कोर बोर्ड पर रन या विकेट नहीं जोड़ते, बल्कि संघर्ष, साहस और सपनों की कहानी लिखते हैं.

यह भी पढ़ें- बंगला, Z सुरक्षा... नए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को मिलेंगी ये सुविधाएं, हर महीने इतनी मिलेगी सैलरी