B Praak Baby Boy: बी-प्राक के घर गूंजी किलकारियां, एक बार फिर बने पिता; बेटे का नाम किया रिवील

अपनी भावुक आवाज़ और दिल छू लेने वाले गीतों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले मशहूर सिंगर बी प्राक एक बार फिर निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह बेहद खास और खुशी देने वाली है.

B Praak become father again gave birth to a baby boy revealed name
Image Source: Social Media

अपनी भावुक आवाज़ और दिल छू लेने वाले गीतों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले मशहूर सिंगर बी प्राक एक बार फिर निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह बेहद खास और खुशी देने वाली है. बी प्राक और उनकी पत्नी मीरा बचन के घर एक बार फिर बेटे ने जन्म लिया है. परिवार में नन्हे मेहमान के आगमन से घर का माहौल खुशियों से भर गया है और सिंगर खुद इस पल को शब्दों में बयां करते नजर आ रहे हैं.

बी प्राक पहले से ही एक बेटे के पिता हैं और अब एक बार फिर बेटे की किलकारी से उनका घर रोशन हुआ है. इस खुशी की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की. जैसे ही उन्होंने यह खुशखबरी दी, फैंस और सेलेब्स की ओर से बधाइयों का तांता लग गया.बी प्राक ने 19 दिसंबर की शाम इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनके बेटे का जन्म 1 दिसंबर को हुआ था. पोस्ट में उन्होंने लिखा,“राधे श्याम की कृपा से 1 दिसंबर को हमें बेटा हुआ है. हमारा दिल खुशी से भर गया है. एक बार फिर सूरज निकला है. यह सूरज हमारी जिंदगी में रोशनी, उम्मीद और नई शुरुआत लेकर आया है.” पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “सब राधे राधे है. जय श्री कृष्ण.”

बेटे के नाम से भी उठाया पर्दा

खुशखबरी के साथ बी प्राक ने अपने नवजात बेटे के नाम का भी खुलासा किया. उन्होंने बेटे का नाम DDVIJ बचन रखा है. सिंगर ने बताया कि इस नाम का अर्थ है दोबारा जन्म या आध्यात्मिक रूप से एक नई शुरुआत. इस अनोखे और भावनात्मक नाम ने फैंस का दिल जीत लिया है.

सेलेब्स और फैंस दे रहे हैं बधाई

बी प्राक और मीरा की इस पोस्ट पर इंडस्ट्री के कई सितारों ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी है. राज अनाड़कट, अक्षरा सिंह, ईशा गुप्ता समेत कई कलाकारों और प्रशंसकों ने उनके परिवार के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं.

बी प्राक और मीरा की निजी जिंदगी की झलक

बी प्राक और मीरा ने साल 2019 में शादी की थी. शादी के एक साल बाद दोनों पहली बार माता-पिता बने थे. उनके बड़े बेटे का नाम अदब है. इसके बाद साल 2022 में उनकी जिंदगी में बेटी का आगमन हुआ था, लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ समय बाद उनका निधन हो गया. उस मुश्किल दौर में बी प्राक और मीरा दोनों गहरे दुख से टूट गए थे. अब एक बार फिर बेटे के जन्म ने उनके जीवन में खुशियों और उम्मीदों की नई रोशनी भर दी है. फैंस भी इस नन्हे मेहमान के आगमन पर सिंगर और उनके परिवार के लिए ढेरों दुआएं और शुभकामनाएं भेज रहे हैं.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में बैन के बाद भी 'धुरंधर' का बवंडर, बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली पायरेटेड इंडियन फिल्म