Sheikh Hasina Verdict: बांगलादेश ICT ने सुनाई सजा...शेख हसीना को सजा-ए-मौत

Bangladesh ICT sentenced Sheikh Hasina to death

ICT on Sheikh Hasina Verdict: बांग्लादेश की इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल (ICT) ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को दोषी ठहराते हुए उन्हें सजा-ए-मौत सुनाई है. अदालत ने शेख हसीना के साथ उनके दो शीर्ष सहयोगियों, पूर्व गृह मंत्री असदुज्जामान खान कमाल और पूर्व पुलिस महानिरीक्षक चौधरी अब्दुल्ला अल-मामून को भी फांसी की सजा दी है. फिलहाल शेख हसीना भारत में हैं, जिससे सवाल उठता है कि उनकी फांसी कैसे अमल में लाई जाएगी.