पहले OYO होटल गया शख्स, वॉट्सऐप पर लगाया स्टेटस, फिर किया ऐसा काम, फटी रह गई सबकी आंखें

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के राधे नगर स्थित OYO होटल में मंगलवार सुबह एक युवक का शव फांसी पर लटका हुआ मिला. मृतक की पहचान 27 वर्षीय आलोक वर्मा के रूप में हुई.

Barabanki husband puts up whatsApp status with wife photo then hangs himself in a oyo hotel
Image Source: Social Media

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के राधे नगर स्थित OYO होटल में मंगलवार सुबह एक युवक का शव फांसी पर लटका हुआ मिला. मृतक की पहचान 27 वर्षीय आलोक वर्मा के रूप में हुई, जो जलालपुर इलाके का निवासी था. यह घटना होटल के एक कमरे में घटी, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

होटल में लटका मिला शव

होटल के कर्मचारियों के मुताबिक, आलोक वर्मा अक्सर सप्ताह में दो-तीन बार होटल आया करते थे. सोमवार रात करीब 9:30 बजे वह होटल पहुंचे थे और अपने कमरे में चले गए थे. मंगलवार सुबह जब काफी देर तक कमरे से कोई आवाज़ नहीं आई, तो होटल कर्मचारियों ने उन्हें कॉल किया, लेकिन जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खुलवाया, जहां आलोक वर्मा का शव रस्सी से फांसी पर लटका हुआ था.

वॉट्सऐप स्टेटस पर क्या लिखा था? 

आलोक वर्मा के परिवार का कहना है कि घटना से पहले उन्होंने अपनी पहली पत्नी की फोटो वॉट्सऐप स्टेटस पर लगाई थी, जिसके साथ एक भावुक संदेश भी था. उस संदेश में आलोक ने लिखा था, “मैं तुम्हारे पास आ रहा हूं, सब लोग मुझे माफ कर देना.” इस संदेश को लेकर परिवार के लोग इस घटना को आत्महत्या से जोड़कर देख रहे हैं.

युवक की दो शादियां

परिवारवालों के अनुसार, आलोक की दो शादियां हुई थीं. उनकी पहली पत्नी का निधन पहले ही हो चुका था. दूसरी शादी के बाद आलोक का पारिवारिक जीवन सामान्य था और वह अक्सर अपनी पत्नी और परिवार के साथ अच्छे रिश्तों में थे. इसके बावजूद इस घटना ने सभी को चौंका दिया और परिवार के लोग कारणों को लेकर असमंजस में हैं.

पुलिस कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है, और यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि कहीं कोई बाहरी तत्व तो इस घटना से जुड़ा नहीं है.

ये भी पढ़ें: पत्नी की दरिंदगी! पति का किया कत्ल, ग्राइंडर से काटी लाश, पॉलिथीन में भरे टुकड़े, फिर ऐसे ठिकाने लगाया शव