बरेली हिंसा के बाद प्रशासन सख्त, तौकीर रजा के करीबियों पर एक्शन तेज; अवैध संपत्तियों पर चला बुलडोजर

Bareilly Bulldozer Action: हाल ही में बरेली में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद प्रशासन ने अब कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्ती तेज कर दी है. कार्रवाई की इसी कड़ी में अब मौलाना तौकीर रजा के करीबी लोगों की अवैध संपत्तियों पर नगर निगम का बुलडोजर चलना शुरू हो गया है.

Bareilly violence bulldozers action Tauqeer Raza associates demolish illegal properties
Image Source: Social Media/X

Bareilly Bulldozer Action: हाल ही में बरेली में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद प्रशासन ने अब कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्ती तेज कर दी है. कार्रवाई की इसी कड़ी में अब मौलाना तौकीर रजा के करीबी लोगों की अवैध संपत्तियों पर नगर निगम का बुलडोजर चलना शुरू हो गया है.

ताजा कार्रवाई में एक अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन को ढहा दिया गया, जिसे नगर निगम की जमीन पर कब्जा करके बनाया गया था. इस ऑपरेशन के दौरान भारी पुलिस बल, फायर ब्रिगेड और आरआरएफ टीम मौजूद रही, जबकि ड्रोन से पूरे इलाके की निगरानी की गई.

तौकीर रजा पर शिकंजा कसता जा रहा है

बरेली हिंसा के मास्टरमाइंड माने जा रहे मौलाना तौकीर रजा, उनके करीबी डॉ. नफीस और नदीम खान की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है. प्रशासन ने तौकीर रजा से जुड़े लोगों की कई करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है, और अब बेनामी संपत्तियों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी चल रही है.

नदीम खान के रिजॉर्ट पर सीलिंग नोटिस, मोहसिन रजा से पूछताछ

मंगलवार को नदीम खान के 'हमसफर पैलेस' रिज़ॉर्ट पर बरेली विकास प्राधिकरण ने सीलिंग का नोटिस चिपका दिया. बताया जा रहा है कि यह बेनामी और अवैध निर्माण है, जिस पर पहले भी कई बार नोटिस दिए जा चुके थे.

इससे पहले तौकीर रजा की एक मार्केट को सील किया गया था. वहीं, उनके एक और करीबी मोहसिन रजा के घर बुलडोजर तो पहुंचा, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी. मोहसिन ने खुद को इस पूरे मामले से अलग बताया और कहा कि प्रशासन उन्हें बिना वजह परेशान कर रहा है.

अब तक 62 गिरफ्तारियां, जांच जारी

बरेली हिंसा की जांच में पुलिस अब तक 62 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. इनमें तौकीर रजा, डॉ. नफीस और नदीम जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं. पुलिस अब उन तमाम व्यक्तियों और संगठनों की भूमिका की जांच कर रही है जो हिंसा को हवा देने में शामिल रहे.

यह भी पढ़ें- मुनीर-शहबाज की हालत खराब! नहीं सुधर रहे PoK के हालात, सड़कों पर अब सेना के खिलाफ लगे नारे