How To Get Clear Skin: अक्सर हम सुनते हैं कि रोज कुछ बादाम खाओ, दिमाग तेज़ होगा और शरीर मज़बूत रहेगा. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वही बादाम आपकी त्वचा को भी जवां और ग्लोइंग बना सकते हैं? जी हां, बादाम केवल सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि आपकी स्किन के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है.
आजकल बाजार में स्किनकेयर के महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स आ गए हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि आपकी रसोई में मौजूद कुछ साधारण चीजें ही आपकी असली ब्यूटी का राज़ बन सकती हैं. ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर रोहित सचदेवा ने शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि सिर्फ एक बार इस पैक को लगाने से चेहरे पर फर्क नजर आने लगेगा.
तो चलिए जानते हैं, आखिर क्या है यह बादाम और दूध का फेस पैक, और क्यों इसे आपकी स्किन का बेस्ट फ्रेंड कहा जा रहा है!
आसान और किफायती नुस्खा, घर पर बनाएं नेचुरल फेस पैक
इस पैक को बनाने में ना तो ज्यादा खर्च होता है, ना ही किसी खास मेहनत की जरूरत. बस चाहिए तीन चीजें:
बनाने का तरीका:
भिगोए हुए बादाम, त्वचा का नेचुरल मॉइस्चराइजर
बादाम में विटामिन E, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं. यह ड्राईनेस दूर करते हैं, टैनिंग हटाते हैं और डेड स्किन सेल्स को रिपेयर करते हैं. नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर चेहरा मुलायम और चमकदार बनता है.
कच्चा दूध: नेचुरल क्लींजर और ब्लीच
कच्चा दूध त्वचा के लिए एक जेंटल क्लीनिंग एजेंट है. इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की ऊपरी परत से धूल-मिट्टी और डेड सेल्स को हटाकर स्किन को फ्रेश बनाता है. दूध में मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करते हैं और ड्राईनेस से बचाते हैं.
चंदन पाउडर: ठंडक और फ्रेशनेस का एहसास
अगर आपकी त्वचा जल्दी ऑयली हो जाती है, तो चंदन पाउडर इसमें बैलेंस लाने में मदद करता है. यह त्वचा को ठंडक देता है और मुंहासे, पिंपल जैसी समस्याओं से बचाता है.
इस्तेमाल का सही तरीका
पहली बार में दिखेगा फर्क!
रोहित सचदेवा के अनुसार, इस फेस पैक को सिर्फ एक बार लगाने से ही आपको चेहरे पर नैचुरल ग्लो महसूस होगा. अगर आप इसे लगातार 2–3 हफ्ते तक अपनाते हैं, तो स्किन की टोन निखरने के साथ-साथ झाइयाँ और पिग्मेंटेशन भी कम हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें- SpaceX अंतरिक्ष में बना रही इंसानों के लिए परमानेंट आशियाना, एलन मस्क ने कर दिया बड़ा ऐलान