Encash Loan Fraud: आजकल कई लोग अपने छोटे- मोटे खर्चों के लिए बैंक लोन लेने की बजाय ऑनलाइन लोन एप्स का सहारा लेते हैं. इन एप्स के जरिए एक क्लिक में पैसा मिल जाता है, और प्रक्रिया भी बेहद सरल होती है. लेकिन कभी-कभी ये आसान रास्ते भारी पड़ सकते हैं. हाल ही में बैंगलुरु में एक शख्स के साथ ऐसा ही कुछ हुआ. आइए जानते हैं इस धोखाधड़ी के बारे में और कैसे आपको इससे बचने के लिए सतर्क रहना चाहिए.
क्या है पूरा मामला?
बेंगलुरु के बानाशंकरी क्षेत्र में एक व्यक्ति, जो एक कंपनी का डायरेक्टर है, 15 अप्रैल को एक ऑनलाइन स्कैम का शिकार हो गया. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस व्यक्ति को एक अनजान नंबर से एक मैसेज और कॉल आया था. मैसेज में लिखा था, “लास्ट डे टू रिडीम रिवॉर्ड पॉइंट्स एंड” और इसके साथ एक लिंक भी दी गई थी.
गलत लिंक पर क्लिक करना पड़ा महंगा
इस व्यक्ति ने मैसेज और कॉल पर भरोसा किया और लिंक पर क्लिक कर दिया. लिंक पर क्लिक करते ही उसे गिफ्ट और रिवॉर्ड पॉइंट्स प्राप्त करने के लिए 34 रुपये की फीस जमा करने को कहा गया. शख्स ने अपनी क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर दिया. इसके कुछ ही देर बाद, कार्ड से 73,889 रुपये कट गए. इस एक छोटी सी पेमेंट ने शख्स को भारी नुकसान पहुंचाया.
आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां?
यहां इस शख्स की गलती सिर्फ इतना था कि उसने एक अनजान नंबर से आई कॉल और मैसेज पर भरोसा किया. ऐसे छोटे- छोटे स्कैम से बचने के लिए कुछ अहम बातें ध्यान में रखनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: क्या चुनाव बाद बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें? पेट्रोलियम मंत्रालय ने दे दिया जवाब, जानें क्या कहा