कॉफी, जो दुनिया भर में सुबह की शुरुआत का अहम हिस्सा है, न केवल हमें ताजगी और ऊर्जा प्रदान करती है, बल्कि हमारी मानसिक एकाग्रता को भी बढ़ाती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कॉफी पीने का समय आपके स्वास्थ्य पर कैसे असर डालता है? हाल ही में हुए एक शोध ने इस सवाल का जवाब दिया है और यह साबित किया है कि अगर हम कॉफी का सेवन एक सही समय पर करते हैं, तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं. आइए जानते हैं कि कॉफी पीने का सही समय क्या है और यह हमारी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है.
सही समय पर कॉफी पीने से बढ़ सकता है स्वास्थ्य
यूरोपीय हार्ट जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, यह साबित हुआ है कि जो लोग सुबह के समय कॉफी पीते हैं, वे उन लोगों से ज्यादा स्वस्थ होते हैं, जो दिन में कभी भी कॉफी का सेवन करते हैं. यह रिपोर्ट यह नहीं कहती कि कॉफी पीनी चाहिए या नहीं, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य यह बताना है कि कॉफी पीने का सही समय क्या होना चाहिए.
क्या कहते हैं आंकड़े?
इस अध्ययन में यह पाया गया कि जिन लोगों ने सीमित मात्रा में कॉफी पी, वे उन लोगों की तुलना में ज्यादा स्वस्थ पाए गए, जिन्होंने पूरी तरह से कॉफी का सेवन नहीं किया. इस शोध के लिए लगभग 40,000 अमेरिकियों का डेटा लिया गया और उनके खान-पान और कॉफी पीने के समय का विश्लेषण किया गया. यह डेटा 1999 से 2018 के बीच एकत्रित किया गया था, और इसमें शामिल लोगों से उनकी कॉफी पीने की आदतें और मात्रा के बारे में भी सवाल किए गए थे.
सुबह कॉफी पीने के स्वास्थ्य लाभ
रिपोर्ट से यह बात सामने आई कि जिन लोगों ने सुबह के समय एक या दो कप या उससे ज्यादा कॉफी पी, उनकी सेहत पर सकारात्मक असर पड़ा और बीमारियों का जोखिम कम पाया गया. इसलिए, अगर आप चाहते हैं कि आपकी सेहत बेहतर रहे, तो सुबह के समय कॉफी पीने का आदत बना सकते हैं. खासकर उन लोगों के लिए जो अपना दिन जल्दी शुरू करते हैं और मानसिक एकाग्रता की आवश्यकता महसूस करते हैं, सुबह की कॉफी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है.
कॉफी से होने वाले नुकसान का ध्यान रखें
हालांकि इस अध्ययन से यह भी साफ होता है कि कॉफी का सेवन सीमित मात्रा में ही किया जाना चाहिए. अत्यधिक कॉफी पीने से स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी हो सकता है. इसलिए, ध्यान रखें कि एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए कॉफी का सेवन संतुलित मात्रा में ही करें.
ये भी पढ़ें: Back Pain Relief: पलभर में दूर हो जाएगा कमर दर्द, इस एक्ट्रेस के बताए तरीके आज ही अपनाएं; देखें वीडियो