दिल्ली में आतंकियों के खिलाफ स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, ISI से जुड़े तीन गिरफ्तार

Delhi Special Cell News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रविवार सुबह आतंकवाद के खिलाफ एक निर्णायक कदम उठाते हुए पाकिस्तान समर्थित मॉड्यूल को ध्वस्त कर दिया. लंबे समय से निगरानी में रहे इस नेटवर्क पर जैसे ही ठोस सुराग जुटे, अलग-अलग राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई और 3 से ज्यादा आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

Big action by Special Cell against terrorists in Delhi three people associated with ISI arrested
Image Source: ANI/ File

Delhi Special Cell News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रविवार सुबह आतंकवाद के खिलाफ एक निर्णायक कदम उठाते हुए पाकिस्तान समर्थित मॉड्यूल को ध्वस्त कर दिया. लंबे समय से निगरानी में रहे इस नेटवर्क पर जैसे ही ठोस सुराग जुटे, अलग-अलग राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई और 3 से ज्यादा आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये सभी आतंकी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े आतंकवादी शहजाद भट्टी के संपर्क में थे.

स्पेशल सेल के अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी उत्तर भारत से हैं और इन्हें मध्य प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया है. दिल्ली पुलिस पिछले कई महीनों से शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर कड़ी नजर रखे हुए थी. इस पूरे ऑपरेशन को लेकर विस्तृत जानकारी आज 30 नवंबर शाम 4 बजे दिल्ली पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी. स्पेशल सेल ने दावा किया है कि उन्होंने शहजाद भट्टी द्वारा संचालित एक अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय आतंकवादी मॉड्यूल को पूरी तरह से तोड़ दिया है.

10 नवंबर को दिल्ली में हुआ था बड़ा ब्लास्ट

दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों की टेंशन बढ़ाने वाली यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब 10 नवंबर को लाल किले के पास कार ब्लास्ट में 15 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हुए थे. ब्लास्ट की जांच में जो खुलासे हुए, उन्होंने पूरे तंत्र को हिलाकर रख दिया. 

पता चला कि इस हमले के तार पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं से जुड़ रहे हैं और इसमें डॉक्टरों का एक नेटवर्क सक्रिय था. देशभर में की गई छापेमारी में कई डॉक्टर गिरफ्तार हुए. जांच में सामने आया कि जिस कार से ब्लास्ट किया गया, उसे एक आतंकी डॉक्टर ही चला रहा था. तब से दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं.

फरीदाबाद मॉड्यूल में अल-कायदा की विचारधारा का प्रभाव

फरीदाबाद में पकड़ा गया मॉड्यूल भी बेहद खतरनाक था. मिले इनपुट्स के अनुसार, वहां गिरफ्तार किए गए आतंकी अल-कायदा की कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित थे. इसी तरह, कुख्यात आतंकी डॉक्टर उमर नबी के बारे में भी पता चला कि वह ISIS और जैश-ए-मोहम्मद की सोच से प्रेरित था.

यह भी पढे़ं- वनडे सीरीज से पहले बड़ा धमाका! रोहित और कोहली ने अपने भविष्य पर खोल दिया सबसे बड़ा राज