Flipkart Amazon Festive Sale iPhone discount: फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है और इस मौके पर फ्लिपकार्ट और अमेजन ने स्मार्टफोन शॉपिंग को बेहद किफायती बना दिया है. खासकर iPhone खरीदारों के लिए ये सेल एक सुनहरा अवसर लेकर आई है, जहां iPhone 16 सीरीज और iPhone 15 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है. 22 सितंबर से प्राइम यूजर्स को पहले से ही सेल का फायदा मिल रहा है, जबकि बाकी ग्राहकों के लिए 23 सितंबर से यह सेल शुरू होगी.
iPhone 16 सीरीज पर भारी छूट
फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज सेल में iPhone 16 Pro Max और iPhone 16 Pro सीरीज पर जबरदस्त बचत का मौका है. iPhone 16 Pro Max की एमआरपी ₹1,44,900 से घटकर केवल ₹89,900 में मिल रही है, जो कि ₹55,000 से अधिक की बड़ी छूट है. इसके साथ ही iPhone 16 Pro पर भी लगभग ₹50,000 तक की बचत संभव है. बैंक ऑफर के साथ ये कीमत और भी कम हो सकती है, जिससे ग्राहक और ज्यादा फायदा उठा सकेंगे.
अमेजन पर iPhone 15 की सबसे कम कीमत
अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में iPhone 15 को अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीदा जा सकता है. इसकी कीमत ₹69,900 से घटकर केवल ₹46,999 रह गई है. यह स्मार्टफोन 6.1 इंच के OLED डिस्प्ले और A16 Bionic चिपसेट के साथ आता है, जो इसे पावरफुल और स्मूद परफॉर्मेंस वाला बनाता है. अमेजन पर प्राइम यूजर्स के लिए यह ऑफर पहले से लाइव है, जबकि अन्य यूजर्स 23 सितंबर से इसका लाभ उठा पाएंगे.
फेस्टिवल सेल कब तक चलेंगी ये डील्स?
फ्लिपकार्ट और अमेजन की ये खास डील्स 23 सितंबर से शुरु होकर सीमित समय तक उपलब्ध रहेंगी. फ्लिपकार्ट प्लस और फ्लिपकार्ट ब्लैक सदस्यों को 22 सितंबर से पहले एक्सेस मिलेगा, जिससे वे पहले से ही अपनी पसंदीदा डिवाइस पर भारी छूट पा सकते हैं. ध्यान रहे कि ये ऑफर्स बेस मॉडल वेरिएंट्स पर ही लागू होंगे.
क्या करें खरीदार?
अगर आप नया iPhone लेना चाहते हैं तो इस फेस्टिवल सेल का पूरा फायदा जरूर उठाएं. प्राइम सदस्यता या फ्लिपकार्ट प्लस सदस्यता लेकर आप एक्सक्लूसिव पहले एक्सेस से भी लाभान्वित हो सकते हैं. इसके अलावा, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर्स को भी जरूर चेक करें, ताकि आपको और भी अधिक बचत हो सके.
ये भी पढ़ें: देशभर में लागू हुए GST के नए नियम, iPhone होगा महंगा या सस्ता, जानें कीमत पर क्या होगा असर?