दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, मेन गेट तोड़कर घुसी संदिग्ध कार; पुलिस जांच में जुटी

Delhi Assembly Security Breach: सोमवार को दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा से जुड़ी एक बड़ी चूक सामने आई. एक अज्ञात कार अचानक परिसर के अंदर घुस गई, जिससे वहां मौजूद स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई.

Big lapse in security of Delhi Assembly suspicious car entered by breaking main gate Police investigation
Image Source: Social Media

Delhi Assembly Security Breach: सोमवार को दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा से जुड़ी एक बड़ी चूक सामने आई. एक अज्ञात कार अचानक परिसर के अंदर घुस गई, जिससे वहां मौजूद स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई.

मिली जानकारी के अनुसार, कार तेज रफ्तार में आई और मेन गेट से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गेट टूट गया और गाड़ी सीधे अंदर चली गई. यह सब इतनी तेजी से हुआ कि कुछ समय तक किसी को समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है.

उत्तर प्रदेश नंबर की गाड़ी

पुलिस के मुताबिक, यह कार गेट नंबर 2 से जबरदस्ती अंदर घुसी थी. इस दौरान लोहे का गेट भी टूट गया. गाड़ी का रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि गाड़ी किसकी है और उसमें कौन लोग मौजूद थे.

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि गाड़ी अंदर घुसने के बाद सीधे विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ी. वहां पहुंचकर ड्राइवर ने बरामदे के पास फूलों का एक गुलदस्ता रख दिया, जिससे सभी हैरान रह गए.

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल दिल्ली पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गाड़ी में कोई संदिग्ध सामान था या नहीं, और ड्राइवर का मकसद क्या था. इस घटना के बाद विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद इस तरह का हादसा होना बड़ी लापरवाही माना जा रहा है.

सुरक्षा बढ़ाई गई

घटना के बाद परिसर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है. एंट्री पॉइंट्स पर जांच बढ़ा दी गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी.

ये भी पढ़ें- PM Modi Speech: 'कांग्रेस ने असम में घुसपैठ होने दी', PM मोदी ने कांग्रेस पर किया करारा प्रहार!