रिएलिटी शो बिग बॉस 19 इस हफ्ते अपने पूरे शबाब पर नजर आया. वीकेंड का वार एपिसोड ऐसा रहा जिसे देखकर दर्शक भी दंग रह गए.शनिवार को जहां सलमान खान ने फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और नीलम गिरी की जमकर क्लास लगाई, वहीं रविवार के एपिसोड में घर का माहौल और भी अधिक गरमाने वाला है.नए प्रोमो के मुताबिक, इस बार शो में न सिर्फ रिश्तों की पोल खुलने वाली है, बल्कि एक डबल एविक्शन भी दर्शकों को चौंकाने वाला है.
रविवार के एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों को एक दिलचस्प टास्क दिया जो रिश्ता पसंद नहीं, उसे सीट पर बैठाओ.इस टास्क में प्रतिभागियों को अपने पसंद-नापसंद के रिश्तों पर खुलकर बोलना था. इसी दौरान गौरव खन्ना ने सीधे फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल को टारगेट करते हुए कहा कि उन्हें इन दोनों की दोस्ती बिल्कुल भी पसंद नहीं है.
अमाल ने किया गौरव की बात का समर्थन
गौरव ने सख्त लहजे में कहा कि जबसे ये दोनों साथ आई हैं, घर में क्लेश का लेवल दस गुना बढ़ गया है.वहीं म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने भी गौरव की बात का समर्थन किया और कहा कि फरहाना और तान्या की बॉन्डिंग “ड्रामे के लिए बनाई गई फेक फ्रेंडशिप” लगती है. इस पर घर के बाकी सदस्य भी दो गुटों में बंटते नजर आए. एक ओर कुछ लोग फरहाना-तान्या की दोस्ती को सच्चा मानते दिखे, तो दूसरी ओर कई सदस्यों ने माना कि यह जोड़ी शो में फुटेज के लिए बनी है.
सलमान खान का गुस्सा और फरहाना की माफी
शनिवार के एपिसोड में दबंग होस्ट सलमान खान ने फरहाना भट्ट को जमकर फटकार लगाई थी.उन्होंने न सिर्फ उनके टोन और बिहेवियर पर सवाल उठाए बल्कि टीवी इंडस्ट्री के सीनियर्स के प्रति उनके रवैये को भी अनुचित बताया. सलमान ने साफ शब्दों में कहा कि तुम्हारे शब्द और व्यवहार इस घर की मर्यादा तोड़ रहे हैं. अगर सुधार नहीं हुआ, तो यह सफर लंबा नहीं रहेगा.सलमान की कड़ी डांट के बाद फरहाना भावुक हो गईं और उन्होंने मंच पर ही माफी मांगी. वह रोते हुए बोलीं कि उनका इरादा किसी को अपमानित करने का नहीं था. अब देखने वाली बात होगी कि क्या इस चेतावनी के बाद फरहाना अपने रवैये में बदलाव लाती हैं या नहीं.
अभिषेक बजाज और नीलम गिरी हुए घर से बेघर?
बिग बॉस 19 के इस हफ्ते में एक और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है.रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में डबल एविक्शन हुआ है और अभिषेक बजाज तथा नीलम गिरी को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. अभिषेक के घर से जाने के बाद अशनूर कौर भावनात्मक रूप से काफी टूट गईं. शो के सूत्रों के अनुसार, अशनूर अब खुद को बेहद अकेला महसूस कर रही हैं और बाकी घरवालों से दूर रहने लगी हैं.फैंस के बीच अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या अशनूर इस झटके के बाद खुद को गेम में बनाए रख पाएंगी या उनका सफर भी जल्द खत्म हो जाएगा.
घर में बनेंगे नए समीकरण, बढ़ेगा ड्रामा
फरहाना और तान्या की दोस्ती पर उठे सवाल, गौरव की टिप्पणी, और डबल एविक्शन इन सबने शो का माहौल पूरी तरह बदल दिया है.घर के भीतर अब हर सदस्य अपनी स्थिति को सुरक्षित करने की कोशिश में है, और आने वाले हफ्ते में रणनीतियों की जंग और तेज होने की उम्मीद है.सलमान खान का यह कहना कि “अब हर कदम सोचना होगा, क्योंकि अब बिग बॉस के खेल में कोई रिश्ता स्थायी नहीं रहेगा” शो की दिशा को और दिलचस्प बना रहा है.
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं सलमान खान, इन 7 फिल्मों में गदर काटेंगे भाईजान