Bigg Boss 19 Updates: बिग बॉस 19 शुरू हुआ था एक धमाकेदार ‘एंटरटेनमेंट शो’ की तरह, लेकिन अब लगता है घरवालों ने इसे पर्सनल पिंजरा बना लिया है, जहां हर टास्क से ज़्यादा ईगो और इज़्ज़त की लड़ाई हो रही है.
ताज़ा विवाद की बात करें तो कैप्टेंसी टास्क के बीच घर का माहौल ऐसा बिगड़ा कि अभिषेक बजाज और अमाल मलिक एक-दूसरे पर चढ़ दौड़े. और जैसे ही लगा कि तूफान थोड़ा थम गया, तभी वीकेंड के वार में सलमान खान ने आकर सबकी क्लास ले ली, वो भी बिना स्क्रिप्ट के!
#WeekendKaVaar Promo
— Livefeed Updates (@BBossLivefeed) October 4, 2025
Weekend Ka Vaar par Kunickaa ke saamne Salman laayenge sacchayi ka manzar! 👀pic.twitter.com/fEJDgxOvkj
सलमान का सुपरगुस्सा LIVE ऑन स्क्रीन
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए प्रोमो में साफ दिखाया कि सलमान इस बार बेहद नाराज़ हैं. अमाल की एक टिप्पणी से शुरू हुआ मामला जब कुनिका तक पहुंचा, तो सलमान का पारा चढ़ गया.
जब अमाल ने कहा कि, “कुनिका ने कहा कि अशनूर को कोई कुछ कहता है तो अभिषेक को सुरसुरी लगती है,” तो कुनिका ने सफाई दी कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा. लेकिन सलमान ने वहीं दखल देते हुए तगड़ा डायलॉग मारा, "कुनिका जी, अपनी इज़्ज़त अपने हाथों में होती है!" और फिर... घर की सबसे सीनियर कंटेस्टेंट पर फुल फायरिंग शुरू हो गई.
सलमान की क्लास में ‘एक नहीं, चार-चार’ निशाने पर!
सलमान ने साफ कह दिया, "पूरी मुसीबत की जड़ कुनिका जी हैं!" इतना ही नहीं, इस वीकेंड सिर्फ कुनिका ही नहीं, बल्कि अमाल, अभिषेक और अशनूर सबको आड़े हाथों लिया जाएगा. यानी इस बार वीकेंड का वार नहीं, ‘वार का वीकेंड’ है!
यही है बिग बॉस का असली मज़ा!
सोशल मीडिया पर #WeekendKaVaar ट्रेंड कर रहा है और फैंस इस प्रोमो को देख कर मजे ले रहे हैं और मीम्स बना रहे हैं. कुछ यूज़र्स ने लिखा, “सलमान भाई आज पूरा कोर्ट लगा बैठे हैं.” वहीं किसी ने और ने लिखा, “कुनिका जी का सारा डिप्लोमैसी धड़ाम!” एक अन्य दर्शक ने लिखा, “बिग बॉस में अब असली ड्रामा आ गया है.”
यह भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण की विदाई के बाद Kalki 2 में अगली कास्टिंग पर सबकी नजरें, साई पल्लवी बन सकती हैं नया चेहरा