अशनूर कौर के पिता ने वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, बोले— “मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया”

बिग बॉस 19 का फैमिली वीक इस बार घर में कई इमोशनल पल लेकर आया. हर कंटेस्टेंट अपने परिवार से मिलकर भावुक नजर आया. इसी दौरान अभिनेत्री अशनूर कौर के पिता गुरमीत सिंह भी शो में पहुंचे, और दोनों की प्यारी बॉन्डिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया.

Bigg Boss 19 Ashnoor father gave advice to use tanya mittal body shaming remarks know truth
Image Source: Social Media

बिग बॉस 19 का फैमिली वीक इस बार घर में कई इमोशनल पल लेकर आया. हर कंटेस्टेंट अपने परिवार से मिलकर भावुक नजर आया. इसी दौरान अभिनेत्री अशनूर कौर के पिता गुरमीत सिंह भी शो में पहुंचे, और दोनों की प्यारी बॉन्डिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया.

लेकिन फैमिली वीक के बीच एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी, जिसमें दावा किया गया कि अशनूर के पिता उन्हें तान्या के बॉडी शेमिंग कमेंट का ‘फायदा उठाने’ की सलाह दे रहे हैं. अब इस पर खुद गुरमीत सिंह ने सफाई दी है.

अशनूर के पिता बोले— “क्लिप को गलत संदर्भ में फैलाया गया”

गुरमीत सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए वायरल वीडियो पर अपना बयान जारी किया.उन्होंने लिखा मैंने कुछ वीडियोज देखे जिसमें कहा जा रहा है कि मैं अशनूर को तान्या के बॉडी शेमिंग स्टेटमेंट का फायदा उठाने को कह रहा हूं. यह पूरी तरह गलत है. मेरे शब्दों को गलत तरह से पेश किया गया है.”

बात बॉडी शेमिंग की हो ही नहीं रही थी

उन्होंने आगे बताया कि एडिटिंग के कारण असल बातचीत दिख नहीं पाई, जिससे उसका मतलब पूरी तरह बदल गया.उनका कहना था. जब अशनूर ने मुझसे तान्या को माफ करने के बारे में बात की, तब मुद्दा बॉडी शेमिंग का था ही नहीं. वह बस एक हल्का-फुल्का, मजाकिया पल था जो कट होकर गलत तरीके से सामने आया.

मैं सिर्फ अपनी बेटी को मोटिवेट करने गया था

गुरमीत ने यह भी साफ किया कि वह घर में किसी को नीचा दिखाने की नीयत से नहीं गए थे.उन्होंने लिखा बिग बॉस के घर में कोई नेगेटिव माहौल नहीं था. हम सब हंस रहे थे, बातें कर रहे थे. मैं वहां सिर्फ अशनूर को मोटिवेट करने गया था, किसी और को डिमोटिवेट करने नहीं. हर कंटेस्टेंट के साथ मेरी अच्छी बातचीत रही, चाहे वह टीवी पर दिखी हो या नहीं.

यह भी पढ़ें: पावर स्टार पवन सिंह का धमाका, वेडिंग सीजन में छाया नया रोमांटिक ट्रैक