बिग-बॉस में ये क्या हुआ? फरहाना भट ने शहबाज को मार दिया थप्पड़; लोग बोले- अच्छा...

बिग बॉस 19 में शहबाज बदेशा ने एंटरटेनमेंट का नया माद्दा लेकर घर में दस्तक दी है. शहनाज गिल के भाई के तौर पर शहबाज जब से हाउस में आए हैं, उन्होंने अपनी बेबाकियत और अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया है.

Bigg Boss 19 farhana slapped Shahbaz caught on camera
Image Source: Social media

बिग बॉस 19 में शहबाज बदेशा ने एंटरटेनमेंट का नया माद्दा लेकर घर में दस्तक दी है. शहनाज गिल के भाई के तौर पर शहबाज जब से हाउस में आए हैं, उन्होंने अपनी बेबाकियत और अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया है. सलमान खान भी वीकेंड का वार में उनकी जमकर तारीफ कर चुके हैं. लेकिन बीता हफ्ता शहबाज के लिए कुछ मुश्किलों भरा रहा. पहले नीलम ने उन पर चप्पल फेंकी और अब बिग बॉस हाउस में फरहाना भट ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया है, जिससे हंगामा मच गया है.

हाल ही में बिग बॉस के एक पोस्ट में सामने आया कि फरहाना ने शहबाज को थप्पड़ मारा है. हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि यह थप्पड़ गुस्से में मारा गया या किसी मजाक के तौर पर. बिग बॉस के नियमों के मुताबिक, घर के अंदर किसी भी प्रतियोगी पर हाथ उठाना सख्त मना है और अगर ऐसा होता है तो बिग बॉस टीम कड़ी कार्रवाई करती है. ऐसे में इस घटना पर हर किसी की नजरें टिकी हैं.

वीकेंड का वार में होगी धमाकेदार एंट्री

इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी खास होने वाला है. इसमें तान्या मित्तल का बर्थडे सेलिब्रेशन भी होगा, साथ ही ऐसे टास्क भी पेश किए जाएंगे जो घरवालों को एक रियलिटी चेक देंगे. इस दौरान शहबाज और फरहाना की टकराहट पर भी घर और दर्शकों की नजरें रहेंगी.

सोशल मीडिया पर रिएक्शन और दर्शकों की राय

शहबाज बदेशा आमतौर पर अमाल मलिक के साथ ही नजर आते हैं और उनकी दोस्ती खूब छाई हुई है. वहीं, फरहाना के साथ उनके बीच आए इस विवाद ने फैंस को भी बंटवारा कर दिया है. सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "अब समझेगा दुनिया की असलियत." वहीं एक दूसरे ने हंसते हुए कहा, "इसी तरह का ट्रीटमेंट उसे मिलना चाहिए." कई फॉलोअर्स ने भी लिखा कि यह अनुभव शहबाज के लिए अच्छा सबक साबित होगा. इस घटना ने बिग बॉस 19 के घर में एक नया ड्रामा जरूर जोड़ दिया है, जो आने वाले दिनों में और भी दिलचस्प होने वाला है. देखते हैं कि शहबाज और फरहाना के बीच का यह विवाद आगे कैसे हल होता है और बाकी घरवालों का इस पर क्या रिएक्शन आता है.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss से ऑफर, सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाक... अशनीर ग्रोवर ने कहा- सलमान भाई से पूछ ले