क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन की सेक्सुअलिटी पर उठाए सवाल, सोशल मीडिया पर हुईं बुरी तरह ट्रोल

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है, और घर के भीतर की राजनीति और समीकरण पूरी तरह बदल चुके हैं. जहां एक ओर घरवाले शो में जीतने के लिए दोस्ती और रिश्तों को तिलांजलि दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर घरवालों के बीच विवादों और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी तेज हो गया है. 

Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand Questioned Malti Chahar
Image Source: Social Media

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है, और घर के भीतर की राजनीति और समीकरण पूरी तरह बदल चुके हैं. जहां एक ओर घरवाले शो में जीतने के लिए दोस्ती और रिश्तों को तिलांजलि दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर घरवालों के बीच विवादों और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी तेज हो गया है. 

इस बार चर्चा में हैं मालती चाहर, जिनके बारे में शो में कई दफा सवाल उठाए जा चुके हैं. इस बार खुद कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने एक टास्क के दौरान मालती की सेक्सुअलिटी पर टिप्पणी की है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है.

मालती के खिलाफ कुनिका की विवादास्पद टिप्पणी

घरेलू टास्क के दौरान मालती चाहर और तान्या के बीच एक मामूली विवाद हुआ, जब मालती गलती से तान्या के बहुत करीब आ गईं, जिससे तान्या को टास्क में परेशानी हुई. तान्या ने इस बात का जिक्र कुनिका से किया, और कहा कि मालती अक्सर उनके बहुत पास आ जाती हैं. इस पर कुनिका ने तान्या से कहा, "मुझे लगता है कि मालती लेस्बियन है. उसके पोस्चर्स और बातें इस तरह की हैं कि ऐसा लगता है." कुनिका की यह बात सुनकर तान्या चौंकीं, और उनकी प्रतिक्रिया से साफ था कि वह इस टिप्पणी से शॉक्ड थीं.

सोशल मीडिया पर गुस्से का सामना

कुनिका की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, और फैंस उनके खिलाफ खड़े हो गए हैं. बिग बॉस के फैंस ने कुनिका को आड़े हाथों लेते हुए इस टिप्पणी को अपमानजनक और बेबुनियाद बताया है. खासकर जब यह बात नेशनल टीवी पर कही गई हो, तो लोग कुनिका के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस घटना से पहले भी शो में फरहाना भट्ट और अन्य कंटेस्टेंट्स ने मालती की सेक्सुअलिटी पर सवाल उठाए थे, लेकिन कुनिका की यह टिप्पणी और ज्यादा विवादित हो गई है.

क्या सच है मालती की सेक्सुअलिटी?

हालांकि, मालती ने इस पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन यह सवाल बनता है कि इस प्रकार के आरोप क्यों और कैसे लगाए जा रहे हैं? इस पर अब तक कोई ठोस बयान नहीं आया है, और केवल घरवालों की राय से ही इस विवाद को तूल दिया जा रहा है.

रोहित शेट्टी का धमाकेदार एंट्री

इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी नजर आएंगे, जिन्होंने शो में बढ़ती बायस्डनेस और घरवालों द्वारा शो के बारे में की गई भद्दी टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. रोहित ने अमाल मलिक और शहबाज को फटकार लगाई और शो की प्रामाणिकता पर सवाल उठाने वालों को जमकर लताड़ा. रोहित की इस एंट्री से शो में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, और यह एपिसोड बेहद रोमांचक होने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें: राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर गूंजी किलकारियां, शादी की सालगिरह पर दी Good News!