वीकेंड का वार में मचा हंगामा, सलमान खान ने अमाल मलिक की लगाई कड़ी क्लास

बिग बॉस 19 का माहौल शनिवार रात अचानक बदल गया जब वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने सिंगर अमाल मलिक को आड़े हाथों ले लिया. पूरे हफ्ते घर में चल रहे तनाव, बहस और अमाल के विवादित व्यवहार का असर इस एपिसोड में साफ नजर आया.

bigg boss 19, salman khan, salman khan bashed amaal mallik , salman khan shouted on amaal mallik and shehbaz,  bigg boss
Image Source: Social Media

बिग बॉस 19 का माहौल शनिवार रात अचानक बदल गया जब वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने सिंगर अमाल मलिक को आड़े हाथों ले लिया. पूरे हफ्ते घर में चल रहे तनाव, बहस और अमाल के विवादित व्यवहार का असर इस एपिसोड में साफ नजर आया. सलमान की कड़ी फटकार से जहां अमाल का चेहरा उतर गया, वहीं बाकी कंटेस्टेंट भी एकदम शांत हो गए.


पिछले हफ्ते गौरव खन्ना के कैप्टन बनने के बाद अमाल मलिक ने बिग बॉस के फैसले को पक्षपातपूर्ण बताया था. उन्होंने न सिर्फ बिग बॉस को बायस्ड कहा, बल्कि यह भी कह दिया कि उन्हें शो में रहने या न रहने से कोई फर्क नहीं पड़ता. अमाल का यह रवैया घरवालों, दर्शकों और मेकर्स—सभी को खटक रहा था. हालात तब और बिगड़ गए जब रोहित शेट्टी ने पिछले हफ्ते अमाल को समझाने की कोशिश की, लेकिन अमाल उन्हीं पर भड़क उठे. उनकी यही आक्रामकता अब सलमान खान के निशाने पर आ गई.

सलमान खान ने दिखाई सख्ती

वीकेंड का वार में सलमान ने अमाल के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह बहुत अपमानजनक था. उन्होंने साफ कहा कि अमाल सिर्फ पीठ पीछे बातें करते हैं और कभी भी स्ट्रॉन्ग व्यक्तित्व वाले कंटेस्टेंट्स जैसे गौरव, प्रणित या फरहाना के सामने खुलकर बात नहीं करते.अमाल ने तुरंत विरोध किया और कहा कि ऐसा हो ही नहीं सकता. अमाल का जवाब सुनकर सलमान और भड़क गए और बोले "सुनना है तो सुनो… नहीं तो मैं चुप बैठ जाता हूं."उन्होंने यह भी कहा कि अक्सर अमाल का झगड़ा उनके दोस्त शहबाज की वजह से बढ़ जाता है.

शहबाज पर भी गिरी सलमान की गाज

सलमान यहीं नहीं रुके. उन्होंने शहबाज को भी आईना दिखाते हुए कहा कि वो अमाल के प्रति जरूरत से ज्यादा पजेसिव हैं. सलमान ने कहा कि घर में आने के बाद से शहबाज सिर्फ एक “चमचा” बनकर रह गए हैं.उन्होंने यह भी याद दिलाया कि बिग बॉस को अनफेयर बताने का हल्ला सबसे ज़्यादा इन्हीं दोनों की वजह से हुआ था और अगर वे उस वक्त शो में होते, तो वो मुख्य द्वार खुलवा कर दोनों को बाहर जाने का सीधा विकल्प दे देते. सलमान की बातों ने शहबाज को पूरी तरह शांत कर दिया. पूरे सेट पर एक सन्नाटा छा गया.

सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन

एपिसोड का प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर खूब हलचल मच गई है. कई फैंस का कहना है कि फिनाले वीक में अमाल को इतना डांटना उनकी गेम स्ट्रैटेजी को नुकसान पहुंचा सकता है. कुछ लोग सलमान को गलत ठहरा रहे हैं, जबकि कई दर्शक इस बात से सहमत हैं कि अमाल को अपने व्यवहार पर लगाम लगानी चाहिए.

अब फिनाले की ओर तेजी से बढ़ता शो

बिग बॉस 19 अब अपने अंतिम दौर में है. हर कंटेस्टेंट जीत की दौड़ में खुद को साबित करने की कोशिश में लगा है. ऐसे में वीकेंड का वार के ये झटके गेम की दिशा बदलने का दम रखते हैं.देखना दिलचस्प होगा कि इस तगड़ी फटकार के बाद अमाल मलिक का गेम बदलता है या नहीं—और आखिरकार टॉप 5 में जगह किसे मिलती है.

यह भी पढ़ें: नेत्रा मंटेना की ग्रैंड वेडिंग में जूनियर ट्रंप के बेटे की शादी में नाचे रणवीर सिंह, VIDEO वायरल