बिग बॉस 19 का माहौल अब और भी ज़्यादा तनावपूर्ण होता जा रहा है. रिश्ते जो कभी दोस्ती और भरोसे पर टिके थे, अब शक, ताने और आरोपों के तूफ़ान में टूटते नज़र आ रहे हैं. इस बार निशाने पर हैं मॉडल और एक्ट्रेस तान्या मित्तल, जो अब घर के अंदर कई कंटेस्टेंट्स के निशाने पर आ चुकी हैं.
तान्या के खिलाफ घर के लगभग सभी सदस्य खुलकर बोल रहे हैं. यहां तक कि जो कभी उनके करीब थे, वही अब उन पर निजी टिप्पणियां कर रहे हैं. इस सबके बीच सोशल मीडिया पर तान्या के फैन्स खुलकर उनके समर्थन में उतर आए हैं और उन्होंने शो में चल रहे “कैरेक्टर असैसिनेशन” के खिलाफ आवाज उठाई है.
घरवालों के ताने और तान्या के खिलाफ बयानबाज़ी
तान्या मित्तल की सोशल मीडिया टीम ने एक क्लिप साझा की है जिसमें कई घरवाले उनके बारे में विवादित बातें करते नज़र आ रहे हैं. इस वीडियो में अमाल मलिक, अभिषेक बजाज, शहबाज, अशनूर और नीलम की टिप्पणियां सुनाई देती हैं, जिनसे सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है. क्लिप में शहबाज कहते दिखते हैं. अब देखना, मैं तान्या मित्तल को कैसे एक्सपोज करूंगा. अमाल बोलते हैं.
They questioned her character, mocked her, and made her the soft target - but still, Tanya Mittal tried to stay strong! 💔 The hypocrisy is loud! Defending industry insiders while humiliating an outsider who built her name with hard work and hard-earned supporters.
— Tanya Mittal (@itanyamittal) November 3, 2025
Celebrities… pic.twitter.com/yOqffpPzpa
“मैं बैठता भी नहीं हूं, घुस-घुसकर खुद आती है. अभिषेक का बयान इससे भी आगे बढ़ा वो डेली सोप बना रही है पूरा शो. एक लड़का जा रहा है तो दूसरा पकड़ रही है. अशनूर भी इस बातचीत में शामिल होती दिखती हैं और कहती हैं. “बॉडी लैंग्वेज भी तो बताओ.” इसके बाद अभिषेक अशनूर के हाथ पर हाथ रखकर उसे डेमो देते हैं. शहबाज जोड़ते हैं. मम्मी बन रही है, जानबूझकर दिखा रही है कि मैं शहबाज को ज्ञान दे दूं. इतना ही नहीं, अमाल एक और जगह कहते हैं “इसको बाहर देख लेंगे. इन बातों ने सोशल मीडिया पर गुस्से की आग भड़का दी है.
कैरक्टर पर उंगली उठाना बॉडी शेमिंग से भी बदतर
तान्या मित्तल के आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट से शेयर किए गए पोस्ट में साफ लिखा गया है कि घरवालों ने उनके कैरेक्टर पर सवाल उठाकर उन्हें “सॉफ्ट टारगेट” बनाया है. पोस्ट में लिखा गया उन्होंने मेरे चरित्र पर हमला किया, मज़ाक उड़ाया, लेकिन फिर भी मैंने स्ट्रॉन्ग रहने की कोशिश की. यह इंडस्ट्री का पाखंड है कि इनसाइडर्स को बचाया जाता है और आउटसाइडर्स को गिराया जाता है. किसी महिला के चरित्र पर उंगली उठाना बॉडी शेमिंग से भी ज्यादा घिनौना है, क्योंकि यह उसके आत्मसम्मान और अस्तित्व पर हमला है.
दर्शक अंधे नहीं हैं, वो सब देख रहे हैं
सोशल मीडिया पर उमड़ा समर्थन तान्या की टीम के इस पोस्ट के बाद उनके फैन्स और कई सेलिब्रिटीज ने भी समर्थन में ट्वीट किए हैं. एक यूज़र ने लिखा कि सलमान खान को वीकेंड का वार में वह क्लिप जरूर दिखानी चाहिए जिसमें अमाल, अभिषेक, शहबाज और अशनूर ने तान्या पर अपशब्द कहे हैं. उम्मीद है कि न्याय होगा. दूसरे यूज़र ने कहा कि “तान्या ने जिस गरिमा के साथ सब कुछ झेला है, वो काबिले तारीफ है. लोग उसे तोड़ना चाहते हैं, लेकिन वो हर बार और मज़बूत होकर खड़ी होती है.”
क्या बिग बॉस लेंगे एक्शन?
अब दर्शकों की नज़रें बिग बॉस और शो के होस्ट सलमान खान पर टिकी हैं कि क्या वे आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड में इस मुद्दे पर कोई सख्त कदम उठाएंगे. शो में इस तरह के कमेंट्स पर पहले भी बवाल हो चुका है, लेकिन इस बार मामला बेहद संवेदनशील हो गया है क्योंकि यह एक महिला की इज़्ज़त और छवि से जुड़ा है.
यह भी पढ़ें: ये बंदा अच्छा है, लेकिन बेरहम भी...‘किंग’ में पहले से भी ज्यादा डार्क होगा शाहरुख खान का नया अवतार