बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल के पोटाश गन वीडियो ने मचाई हलचल! ग्वालियर में FIR की मांग

बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल इस समय एक नए विवाद में फंस गई हैं. मामला उनके वायरल वीडियो का है, जिसमें वे पोटाश (कार्बाइड) गन चलाती नजर आ रही हैं. ग्वालियर के निवासी शिशुपाल सिंह कंषाना ने इस वीडियो को लेकर ASP अनु बेनीवाल से शिकायत की है और मुख्यमंत्री तथा कलेक्टर के आदेशों का हवाला देते हुए FIR दर्ज करने की मांग की है.

Bigg Boss 19 Tanya Mittal FIR over carbide gun video viral
Image Source: Social Media

बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल इस समय एक नए विवाद में फंस गई हैं. मामला उनके वायरल वीडियो का है, जिसमें वे पोटाश (कार्बाइड) गन चलाती नजर आ रही हैं. ग्वालियर के निवासी शिशुपाल सिंह कंषाना ने इस वीडियो को लेकर ASP अनु बेनीवाल से शिकायत की है और मुख्यमंत्री तथा कलेक्टर के आदेशों का हवाला देते हुए FIR दर्ज करने की मांग की है.


ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने पहले ही धारा 163 के तहत पोटाश गन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि इसके इस्तेमाल से प्रदेश में अब तक 200 से अधिक लोग आंखों की रोशनी गंवाने की कगार पर पहुंच चुके हैं. ये गन दिखने में साधारण खिलौने जैसी लगती है, लेकिन केमिकल रिएक्शन के कारण यह बेहद खतरनाक होती है. वीडियो वायरल होने के बाद ASP अनु बेनीवाल ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर टीम को जांच के निर्देश दे दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि जांच पूरी तरह से निष्पक्ष और गंभीर तरीके से की जा रही है.

वीडियो का विवाद

शिकायतकर्ता शिशुपाल सिंह कंषाना ने कहा कि वीडियो में तान्या मित्तल ने गन का इस्तेमाल किया है, जो कलेक्टर और सीएम के आदेशों का उल्लंघन है. इस वीडियो के तेजी से वायरल होने के कारण सोशल मीडिया पर सुरक्षा और जिम्मेदारी को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं.

पोटाश गन क्या होती है?

पोटाश या कार्बाइड गन आमतौर पर प्लास्टिक या लोहे के पाइप से बनाई जाती है. इसमें कैल्शियम कार्बाइड और पानी मिलाने से रासायनिक प्रतिक्रिया होती है, जो तेज धमाके के साथ विस्फोट करती है. शुरुआत में यह खिलौने जैसी दिखती है, लेकिन असल में यह बेहद खतरनाक होती है. सोशल मीडिया के जमाने में इस तरह के वीडियो तेजी से वायरल होते हैं और बच्चों में इन गनों के प्रति उत्सुकता बढ़ जाती है.

बिग बॉस के घर में तान्या की लोकप्रियता

वहीं, बिग बॉस 19 के घर में तान्या मित्तल अपनी खिलखिलाती और नटखट शख्सियत से दर्शकों का दिल जीत रही हैं. उनका बड़बोला अंदाज सोशल मीडिया पर मीम्स और रील्स का हिस्सा बन चुका है. लेकिन अब यह वायरल वीडियो उनके लिए सिरदर्द बन गया है.

यह भी पढ़ें: अभिषेक के कारण किस कंटेस्टेंट की जा सकती थी जान? वीकेंड के वार में सलमान खान ने लगाई लताड़