सब पहुंचे लेकिन गौरव खन्ना की बर्थडे पार्टी में क्यों नहीं गई तान्या मित्तल? बेइज्जत करने का लगाया आरोप!

‘बिग बॉस 19’ भले ही अपने ग्रैंड फिनाले तक पहुंचकर खत्म हो गया हो, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स अभी भी लगातार चर्चा में हैं. शो के दौरान जहां गौरव खन्ना ने अपने शांत और मजबूत खेल के दम पर ट्रॉफी अपने नाम की, वहीं तान्या मित्तल घर में अपनी बेबाकी और विवादों को लेकर सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहीं.

Bigg boss 19 why tanya mittal not went for gaurav khanna birthday party
Image Source: Social Media

‘बिग बॉस 19’ भले ही अपने ग्रैंड फिनाले तक पहुंचकर खत्म हो गया हो, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स अभी भी लगातार चर्चा में हैं. शो के दौरान जहां गौरव खन्ना ने अपने शांत और मजबूत खेल के दम पर ट्रॉफी अपने नाम की, वहीं तान्या मित्तल घर में अपनी बेबाकी और विवादों को लेकर सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहीं. कई मौकों पर उनकी तीखी बातें शो की टीआरपी बढ़ाने का कारण बनीं.फिनाले में सलमान खान ने भी तान्या के गेम को सराहते हुए उन्हें शो की सबसे दिलचस्प प्लेयर्स में से एक बताया था.

फिनाले के बाद गौरव खन्ना ने अपने दोस्तों और ‘बिग बॉस’ के एक्स-कंटेस्टेंट्स के साथ शानदार बर्थडे सेलिब्रेशन किया. पार्टी में लगभग सभी पहुंच गए, लेकिन तान्या कहीं नजर नहीं आईं. आखिर क्यों? अब इस सवाल का जवाब खुद तान्या ने दे दिया है.

मैं वहां क्यों जाऊं?

फिल्मीज्ञान से बातचीत में तान्या मित्तल ने बताया कि वह गौरव की पार्टी में इसलिए नहीं गईं क्योंकि शो में कई लोगों ने उनकी इज्जत पर सवाल उठाए थे.तान्या ने कहा कि मैं नहीं जाऊंगी. जिन लोगों ने मेरी बेइज्जती की है, उनके बीच मैं क्यों जाऊं? जीके सर (गौरव खन्ना) ने यहां तक कहा कि मैं अपना परिवार छिपा रही हूं ताकि मेरा सच सामने न आए. जब मेरे परिवार पर भरोसा ही नहीं है तो मैं वहां जाकर उन्हें क्या साबित करूंगी? तान्या यहां भी नहीं रुकीं. उन्होंने बताया कि ‘बिग बॉस 19’ खत्म होने के बाद उन्होंने सभी 17 कंटेस्टेंट्स से अपने रिश्ते खत्म कर दिए, यहां तक कि अपनी सबसे करीबी रही नीलम गिरी को भी सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया.

कौन-कौन थे ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा?

सीजन 19 में कई पॉपुलर चेहरे शामिल हुए थे जिनमें शामिल हैं. अशनूर कौर, शहबाज बदेशा, नतालिया जानोसजेक, नगमा मिराजकर, आवेज दरबार, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा, बसीर अली, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, आईजी प्रणित मोरे और मालती चाहर. हर कंटेस्टेंट ने अपने अंदाज से शो को यादगार बनाया, लेकिन तान्या मित्तल की मौजूदगी पूरे सीजन की सबसे ज्यादा चर्चा में रही.

यह भी पढ़ें: क्या अक्षय खन्ना से प्यार करती थीं सैफ की पत्नी करीना कपूर? बोलीं मैं पागल थी...देखें VIRAL VIDEO