ग्रैंड फिनाले का प्रोमो जारी, देखकर निराश हुई पब्लिक; कहा- सिर्फ फरहाना...

बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले आखिरकार आ ही गया है. 07 दिसंबर की इस खास रात का इंतज़ार फैन्स हफ्तों से कर रहे थे, क्योंकि आज इस सीज़न का नया विजेता जनता के सामने आने वाला है.

Bigg Boss Grand Finale Promo Released farhana shown netizens disappointed
Image Source: Social Media

बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले आखिरकार आ ही गया है. 07 दिसंबर की इस खास रात का इंतज़ार फैन्स हफ्तों से कर रहे थे, क्योंकि आज इस सीज़न का नया विजेता जनता के सामने आने वाला है. लेकिन सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं, फिनाले की रात की सबसे बड़ी हाइलाइट कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस भी बन गई है. प्रोमो रिलीज़ होने के साथ ही दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है, खासकर फरहाना की प्रस्तुति ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है.


ग्रैंड फिनाले से पहले जारी प्रोमो में फरहाना, कुनिका और नेहल की झलक दिखी. जैसे ही वीडियो बाहर आया, इंटरनेट पर फरहाना के डांस की चर्चा तेज़ हो गई. कई यूजर्स ने उन्हें "शेरनी" बताते हुए कहा कि आज ट्रॉफी उन्हीं के हाथ में जाएगी.कुछ दर्शकों ने फरहाना के सोलो डांस की मांग भी की और लिखा कि मेकर्स को उन्हें अलग से परफॉर्म करने का मौका देना चाहिए था. वहीं कई लोगो ने लिखा "फरहाना ही जीत की असली हकदार है."

नेहल की मौजूदगी पर यूजर्स में नाराज़गी

जहां फरहाना की परफॉर्मेंस ने तारीफें बटोरीं, वहीं नेहल की उपस्थिति कुछ लोगों को पसंद नहीं आई. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि नेहल को इस एक्ट में क्यों शामिल किया गया. दर्शकों ने तान्या और मालती की गैरमौजूदगी पर भी नाराज़गी जताई और पूछा कि उनकी प्रस्तुति कहां है. यह साफ दिखा कि फैनबेस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को फिनाले स्टेज पर देखना चाहता था.

फिनाले प्रोमो में दिखीं 'फियरलेस क्वीन्स'

प्रोमो की शुरुआत दमदार वॉइसओवर से होती है—"बिग बॉस की फियरलेस क्वीन्स दिखाएंगी ग्रैंड फिनाले की नाइट में अपने जलवे."इसके बाद आते हैं तीन ज़बरदस्त मोंटाज—पहले कुनिका, फिर फरहाना, और उसके बाद नेहल. तीनों क्वीन्स “होठों से लगाई तो” गाने पर स्टाइलिश अंदाज़ में थिरकती दिखाई देती हैं. इसके बाद माहौल और भी गर्म हो जाता है जब ये तीनों “गफ़ूर” गाने पर एनर्जेटिक डांस करती हैं.

ऑल ब्लैक लुक में मचा धमाल

फिनाले प्रोमो में तीनों कंटेस्टेंट्स ऑल ब्लैक गॉर्जियस आउटफिट में दिखाई दीं. उनका कॉन्फिडेंस, उनकी ऊर्जा और उनकी स्टेज प्रेज़ेंस ने वीडियो को और भी धमाकेदार बना दिया.प्रोमो के कैप्शन में भी यही लिखा गया—“फिनाले नाइट पर फरहाना, नेहल और कुनिका की पावरफुल परफॉर्मेंस ने लगा दी आग!”

यह भी पढ़ें: क्या 17 साल बाद बंद हो जाएगा तारक मेहता शो? खुद असित मोदी ने दे दिया जवाब; जानें क्या कहा