Bigg Boss से ऑफर, सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाक... अशनीर ग्रोवर ने कहा- सलमान भाई से पूछ ले

Ashneer Grover Vs Salman Khan: अशनीर ग्रोवर, जिन्हें आप बिज़नेस की दुनिया के बेबाक चेहरे के तौर पर जानते हैं, अब रियलिटी शो की दुनिया में भी सुर्खियां बटोर रहे हैं. उनके नए शो "राइज एंड फॉल" ने जब से एंट्री मारी है, तब से ही सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' से तुलना होने लगी है.

Bigg Boss offer sparks social media uproar Ashneer Grover says Ask Salman Bhai
Image Source: Social Media/X

Ashneer Grover Vs Salman Khan: अशनीर ग्रोवर, जिन्हें आप बिज़नेस की दुनिया के बेबाक चेहरे के तौर पर जानते हैं, अब रियलिटी शो की दुनिया में भी सुर्खियां बटोर रहे हैं. उनके नए शो "राइज एंड फॉल" ने जब से एंट्री मारी है, तब से ही सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' से तुलना होने लगी है.

लेकिन अब ये तुलना सिर्फ टीआरपी तक सीमित नहीं रही. हाल ही में अशनीर ग्रोवर ने एक स्क्रीनशॉट शेयर करके खुद दावा किया है कि उन्हें 'बिग बॉस' में वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए ऑफर मिला है!

मेल आया, मस्ती शुरू!

अशनीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बिग बॉस की कास्टिंग टीम से आए एक ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें उन्हें वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री का ऑफर दिया गया था.

लेकिन अशनीर ने हमेशा की तरह इस मौके पर भी साफ-साफ और मजेदार अंदाज़ में जवाब दिया, "हाहा! सलमान भाई से पूछ ले, मैं तो फ्री हो जाऊंगा तब तक. ये मेल मर्ज किसी की तो नौकरी खाएगा!" उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया, और यूजर्स ने चुटकुलों की बौछार शुरू कर दी.

पोस्ट किया, फिर डिलीट भी!

खास बात यह रही कि अशनीर ने इस ईमेल को अपने X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर भी शेयर किया था, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी. हालांकि तब तक स्क्रीनशॉट्स इंटरनेट पर फैल चुके थे.

डिलीटेड पोस्ट में अशनीर ने यह भी लिखा था, "लगता है राइज एंड फॉल ने कुछ ज्यादा ही कॉम्पिटिशन दे दिया बिग बॉस को. इस बेचारे कास्टिंग डायरेक्टर की तो खैर नहीं आज!"

अशनीर बनाम सलमान

आपको बता दें कि अशनीर और सलमान खान के बीच पहले भी जुबानी जंग हो चुकी है. साल 2022 में एक ऐड शूट के दौरान अशनीर ने आरोप लगाया था कि सलमान की टीम ने उनसे एक फोटो के लिए ज़्यादा पैसे मांगे थे, और सलमान ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाने से इनकार कर दिया था. इसके बाद सलमान खान ने बिग बॉस के वीकेंड का वार में बिना नाम लिए अशनीर पर तंज कसा था.

'राइज एंड फॉल' बनाम 'बिग बॉस' 

जहां एक तरफ 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ वापसी कर चुका है, वहीं अशनीर का नया शो 'राइज एंड फॉल' भी दर्शकों को थोड़ा अलग, थोड़ा इंटेंस फॉर्मेट ऑफर कर रहा है.

TRP की जंग में दोनों शो की तुलना लगातार हो रही है. लेकिन अशनीर का ये पोस्ट मानो कह रहा हो, "मैं शो में नहीं आ रहा... लेकिन चर्चा में तो मैं ही हूं!"

यह भी पढ़ें- 'जोरावर' की एंट्री से दहलेगा दुश्मन! भारतीय सेना को मिलने जा रहे हैं 350 लाइट टैंक, जानें खासियत