Bihar Assembly Elections 2025: क्या प्रशांत किशोर लड़ेंगे इस बार का चुनाव? खुद ही दे दिया जवाब

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच राघोपुर विधानसभा सीट को चुनावी समीकरणों की नजर से देखा जा रहा है. इस सीट से पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव अपनी किस्मत आजमाने वाले हैं.

Bihar Assembly Election 2025 Prashant Kishor announced he will not contest
Image Source: ANI/Social Media

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच राघोपुर विधानसभा सीट को चुनावी समीकरणों की नजर से देखा जा रहा है. इस सीट से पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव अपनी किस्मत आजमाने वाले हैं. वहीं, पहले चर्चा थी कि जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर भी इसी सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे. लेकिन अब प्रशांत किशोर ने इस पूरे कयास को खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि वे इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे.

जन सुराज पार्टी के काम को आगे बढ़ाने के लिए प्रशांत किशोर ने खुद यह फैसला लिया है कि वे चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे. उन्होंने कहा कि यदि वे चुनाव लड़ने जाएं तो इससे पार्टी के अन्य उम्मीदवारों को नुकसान हो सकता है.

पार्टी ने किया तय 

प्रशांत किशोर ने बताया, कि पार्टी ने तय किया है कि मैं अपने मौजूदा कार्यों को पूरी मेहनत से पूरा करूं. अगर मैं चुनाव लड़ने चला गया तो 4-5 दिन का नुकसान होगा, जो पार्टी के कई प्रत्याशियों के लिए ठीक नहीं होगा. इसलिए पार्टी की भलाई के लिए मुझे यही जिम्मेदारी सौंपी गई है कि मैं अपना काम जारी रखूं.”

राघोपुर से चंचल सिंह होंगे उम्मीदवार

प्रशांत किशोर के चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के साथ ही जन सुराज पार्टी ने राघोपुर सीट से चंचल सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है. इससे यह साफ हो गया कि तेजस्वी यादव का मुकाबला सीधे तौर पर प्रशांत किशोर से नहीं होगा. वहीं, तेजस्वी यादव भी इस सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं और उन्होंने भी नामांकन भरने की तैयारी कर ली है.

सीट बदलने के अटकलों पर विराम

हाल ही में खबरें थीं कि तेजस्वी यादव इस बार किसी दूसरी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, जैसे कि मधुबनी जिले की फुलपरास विधानसभा सीट. लेकिन बाद में पार्टी के अंदर के समीकरणों और रणनीति के चलते यह फैसला स्थिर हो गया कि वे राघोपुर से ही चुनाव लड़ेंगे.

यह भी पढ़ें: बीजेपी में शामिल हुईं मैथिली ठाकुर, चुनाव लड़ना कंफर्म! किस सीट से उतरेंगी मैदान में?