बिहार विधानसभा चुनाव के लिए ECI ने कसी कमर, 8.5 लाख अधिकारियों को किया तैनात, जारी अधिसूचना

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार एक बार फिर लोकतंत्र के महापर्व के लिए तैयार है. इस बार चुनाव आयोग ने पारदर्शिता और निष्पक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. बिहार में आगामी 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा, वहीं सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी कराए जाएंगे.

Bihar Assembly Elections 2025 eci-deploys-8-5-lakh-poll-personnel
Image Source: Social Media

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार एक बार फिर लोकतंत्र के महापर्व के लिए तैयार है. इस बार चुनाव आयोग ने पारदर्शिता और निष्पक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. बिहार में आगामी 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा, वहीं सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी कराए जाएंगे. इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

8.5 लाख अधिकारियों की तैनाती

चुनाव आयोग ने एक अधिसूचना जारी कर बताया कि इस चुनावी प्रक्रिया में कुल 8.5 लाख अधिकारी तैनात किए जाएंगे. इनमें से लगभग 4.53 लाख मतदानकर्मी होंगे, जो बूथ स्तर पर वोटिंग की व्यवस्था संभालेंगे. साथ ही, 2.5 लाख पुलिसकर्मी, 28,370 मतगणना कर्मी, 17,875 माइक्रो ऑब्जर्वर, और 9,625 सेक्टर ऑफिसर भी चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा होंगे. मतगणना के लिए अतिरिक्त 4,840 माइक्रो ऑब्जर्वर और 90,712 आंगनवाड़ी सेविकाएं भी लगाई जाएंगी, ताकि कोई भी प्रक्रिया बिना व्यवधान के पूरी हो.

BLO और ERO पहली बार तकनीक से होंगे लैस

इस बार चुनाव आयोग ने तकनीक का भी पूरा सहारा लिया है. 90,712 बीएलओ (BLO) और 243 ईआरओ (ERO) को मतदाताओं की सहायता के लिए तैनात किया जाएगा. इन अधिकारियों की मदद से मतदाता अपने वोट से संबंधित किसी भी जानकारी को तुरंत प्राप्त कर सकेंगे.

ECINET ऐप और हेल्पलाइन से मिलेगी हर जानकारी

मतदाताओं की सहूलियत के लिए इस बार पहली बार ECINET ऐप लॉन्च किया गया है. इस ऐप के जरिए मतदाता अपने बीएलओ, ईआरओ और निर्वाचन अधिकारियों से सीधे संपर्क कर सकेंगे. इसके साथ ही शिकायत पंजीकरण की भी सुविधा उपलब्ध होगी. यदि किसी को कॉल करनी हो, तो हेल्पलाइन नंबर 1950 पर डायल कर सकते हैं. कॉल करने से पहले अपने इलाके का STD कोड लगाना अनिवार्य होगा.

हर विधानसभा क्षेत्र में होंगे चुनाव पर्यवेक्षक

इस बार हर विधानसभा क्षेत्र में पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है. ये पर्यवेक्षक बाहरी राज्यों से होंगे और चुनावी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे. सभी 243 सीटों पर एक-एक पर्यवेक्षक तैनात होंगे, जिनके नाम और संपर्क नंबर ECINET ऐप पर उपलब्ध होंगे. ये पर्यवेक्षक राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों से नियमित संवाद करेंगे और समस्याओं का समाधान करेंगे.

बिहार चुनाव 2025 की कुछ अनोखी विशेषताएं

  • हर बूथ पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है.
  • प्रत्येक केंद्र पर अधिकतम 1200 वोटर ही होंगे, ताकि भीड़ नियंत्रित रहे.
  • दिव्यांग मतदाताओं को फॉर्म 20 भरकर घर से वोट डालने की सुविधा दी जाएगी.
  • कुल 90,412 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे.
  • पोलिंग रूम के बाहर मोबाइल सेंटर होंगे, लेकिन पोलिंग बूथ में मोबाइल ले जाना मना होगा.
  • VVPAT मशीनों में इस बार उम्मीदवार की कलर फोटो दिखाई देगी.
  • सीरियल नंबर का फॉन्ट अब पहले से बड़ा होगा, जिससे पढ़ने में आसानी होगी. 

ये भी पढ़ें: प्रशांत किशोर ने चली चाल! पार्टी ने जारी की 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट; जानें किसे कहां से मिला टिकट