Bihar Election 2025: कौन हैं छोटी कुमारी, जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को छपरा से दी मात?

Chhoti Kumari Defeated Khesari Lal Yadav: बिहार चुनाव 2025 की सबसे तहलका मचाने वाली लड़ाई अगर किसी एक सीट पर दिखी, तो वह थी छपरा. यह मुकाबला किसी फिल्मी क्लाइमैक्स से कम नहीं था.

Bihar Election 2025 Chhoti Kumari defeated Bhojpuri cinema superstar Khesari Lal Yadav Chapra
Image Source: Social Media

Chhoti Kumari Defeated Khesari Lal Yadav: बिहार चुनाव 2025 की सबसे तहलका मचाने वाली लड़ाई अगर किसी एक सीट पर दिखी, तो वह थी छपरा. यह मुकाबला किसी फिल्मी क्लाइमैक्स से कम नहीं था. हर राउंड में हवा बदलती, कभी खेसारी लाल यादव आगे निकल जाते, तो अगले ही राउंड में छोटी कुमारी उनसे बढ़त छीन लेतीं. पूरा बिहार इस सीट पर टिके नतीजों को सांस रोककर देख रहा था. और अंत में, दिनभर के उतार–चढ़ाव के बाद, आखिरी राउंड में खेसारी लाल यादव ने छोटी कुमारी को मात देते हुए जीत दर्ज की.

छपरा पहले से चर्चा में थी, लेकिन खेसारी की एंट्री ने इस सीट को पूरे चुनाव का सबसे हाई-प्रोफाइल मैदान बना दिया. दूसरी तरफ छोटी कुमारी थीं, कम उम्र की, लेकिन स्थानीय स्तर पर बेहद मजबूत पहचान रखने वाली उम्मीदवार. यही कारण था कि यह लड़ाई आखिरी मिनट तक दिलचस्प बनी रही.

छोटी कुमारी: युवा चेहरा, पर गहरी पकड़

35 साल की छोटी कुमारी चुनावी राजनीति में पहली बार कदम रख रही थीं, लेकिन उनका सफर बिल्कुल नया नहीं था. उन्होंने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत सामाजिक कार्यों से की, लोगों के बीच लंबे समय तक काम किया और जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में अपनी पहचान मजबूत की. यही अनुभव उन्हें खेसारी जैसे बड़े चेहरे के सामने भी बेहद सशक्त बनाता दिखा.

उनकी शिक्षा 12वीं तक है, संपत्ति लगभग डेढ़ करोड़ रुपये है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं. साफ छवि, स्थानीय जुड़ाव और संगठन की मजबूती ने उन्हें बीजेपी का भरोसेमंद विकल्प बनाया. पार्टी ने बड़ा निर्णय लेते हुए मौजूदा विधायक डॉ. सी.एन. गुप्ता का टिकट काटकर उन्हें उम्मीदवार बनाया, जो इस बात का संकेत था कि बीजेपी उन्हें भविष्य का चेहरा के रूप में देख रही है.

मुकाबले का हाई-प्रोफाइल होना क्यों तय था?

खेसारी लाल यादव अपने आप में एक ब्रांड हैं, भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार, सोशल मीडिया पर आइकन और अपार लोकप्रियता के मालिक. जहां उनकी रैली होती, भीड़ उमड़ पड़ती. उनका स्टारडम इस सीट को पहले ही सुर्खियों में ला चुका था.

लेकिन दूसरी तरफ छोटी कुमारी थीं, जिनके पास स्थानीय स्तर पर वर्षों का विश्वास और काम का रिकॉर्ड था. यही समीकरण इस लड़ाई को सिर्फ चुनावी मुकाबला नहीं, बल्कि स्टार पावर और जमीनी राजनीति की टक्कर में बदल देता है.

क्यों खास है छपरा की सीट?

छपरा की राजनीतिक यात्रा बहुत दिलचस्प रही है. पिछले 15 साल से यह सीट बीजेपी का मजबूत गढ़ रही है. 2010, 2015 और 2020, तीनों चुनावों में बीजेपी यहां विजयी रही. 2020 में डॉ. सी.एन. गुप्ता ने जीत दर्ज की थी. इससे पहले यह क्षेत्र कभी निर्दलीयों तो कभी आरजेडी के प्रभाव में रहा.

यानी यह सीट सिर्फ जीत-हार का सवाल नहीं, बल्कि बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा, निरंतरता और भविष्य की रणनीति का भी केंद्र है. छोटी कुमारी की उम्मीदवारी इसी वजह से महत्वपूर्ण थी और उनकी कड़ी टक्कर ने उन्हें राज्य की उभरती हुई नेताओं की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है.

यह भी पढ़ें- सुशासन की जीत हुई... बिहार चुनाव के रिजल्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा