Bihar Election 2025 : वोटिंग के बीच लखीसराय में हंगामा, डिप्टी CM Vijay Sinha की गाड़ी पर हमला

Bihar Election Attack on Deputy CM Vijay Sinhas car

लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर गोबर फेंका गया. गुस्साए डिप्टी सीएम ने कहा, इस सब की छाती पर बुलडोजर चलेगा. मां भारती का सपूत जीत रहा, तो इन्हे तकलीफ हो रही है.

बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “ये राजद के गुंडे हैं. सत्ता में आए बिना ही ये गुंडे बिहार के उपमुख्यमंत्री को बाहर जाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं… यहां के SP कायर और कमजोर हैं जो यहां आकर कह रहे हैं कि शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है… यदि किसी भी तरह की कोई घटना होती है तो हम यहीं पर धरना-प्रदर्शन करेंगे… ऐसे प्रशासन पर धिक्कार है…”