Bihar Election : सामने बैठे थे Tejashwi-Ashok Gehlot, अचानक ये क्या बोल गए Mukesh Sahani

Bihar Election Mukesh Sahani Tejashwi Ashok Gehlot

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर विपक्षी गठबंधन महागठबंधन ने अपनी बड़ी घोषणा कर दी है. गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 को पटना के मौर्या होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह ऐलान किया गया कि तेजस्वी यादव ही गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे.

इस बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित नेताओं में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी, भाकपा(माले) के नेता दीपांकर भट्टाचार्य सहित कई अन्य सहयोगी दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए.