'कृपया अफवाहों से बचें', जिस महिला की हुई हत्या वो केंद्रीय मंत्री मांझी की नातिन नहीं

बिहार के गया में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वहीं मृत महिला की पहचान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांधी की नातिन के रूप में दिया जा रहा था. लेकिन अब इसपर खुद केंद्रीय मंत्री का स्पष्टिकरण सामने आया है. सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए इस अफवाह का उन्होंने खंडन किया है.

'कृपया अफवाहों से बचें', जिस महिला की हुई हत्या वो केंद्रीय मंत्री मांझी की नातिन नहीं
Image Source: ANI

बिहार के गया में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वहीं मृत महिला की पहचान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांधी की नातिन के रूप में दिया जा रहा था. लेकिन अब इसपर खुद केंद्रीय मंत्री का स्पष्टिकरण सामने आया है. सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए इस अफवाह का उन्होंने खंडन किया है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'मृत महिला उनकी नातिन नहीं हैं. 

सभी मेरे भाई-बहन हैं 

आपको बता दें कि मांझी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी शेयर करते हुए कहा कि 'वैसे तो मुसहर-भुईंयां-मांझी समाज से आने वाला हर सदस्य मेरे परिवार का सदस्य है. लेकिन आज जिस महिला की हत्या हुई है, वह मेरी नातिन नहीं थी. कृपया अफवाहों से बचें. '

गया में हुआ हादसा क्या है?

दरअसल गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के पास टेटुआ गांव का ये मामला बताया जा रहा है. यहां रहने वाले एक पति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उथार डाला. हत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया गया. जिसके चलते शख्स ने पत्नी की हत्या कर दी. बताया गया कि जब मंगलवार को देर रात पति रमेश कुमार ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की थी. 

क्यों की पत्नी की हत्या? 

इस हत्या के पीछे ये भी जानकारी सामने आई कि युवक का एक अन्य महिला सुष्मा कुमारी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसे 3 वर्ष बीत गए थे. अब जब यह बात रमेश की पत्नी को पता चली तो रमेश ने उसकी हत्या की साजिश बनाई. वहीं हत्या की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद अधिकरियों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. फिलहाल आरोपी पति फरार है. लेकिन इस बीच ऐसी अफवाहें भी थी, कि मृतिका केंद्रीय मंत्री जितन राम मांझी की नातिन है. जिसपर खुद अब उनकी प्रतिक्रिया सामने आ गई है.