पटना में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मेट्रो रेल सेवा की शुरुआत हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार सुबह 11 बजे पाटलिपुत्र बस डिपो (आईएसबीटी) से पटना मेट्रो के पहले चरण का विधिवत उद्घाटन किया.
इस ऐतिहासिक मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे. उद्घाटन समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने मेट्रो में सवार होकर भूतनाथ स्टेशन तक यात्रा की और मेट्रो सेवा का प्रत्यक्ष अनुभव लिया.