Bihar: छात्रों को नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा, अब स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा ब्याजमुक्त लोन

Bihar Student Credit Card Scheme: बिहार सरकार ने उच्च शिक्षा का सपना देख रहे लाखों छात्रों को बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना’ में बड़ा बदलाव करते हुए इसे अब पूरी तरह ब्याज मुक्त (Interest-Free) कर दिया है.

Bihar Nitish government big gift to students interest-free loan on student credit card
Image Source: ANI/ File

Bihar Student Credit Card Scheme: बिहार सरकार ने उच्च शिक्षा का सपना देख रहे लाखों छात्रों को बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना’ में बड़ा बदलाव करते हुए इसे अब पूरी तरह ब्याज मुक्त (Interest-Free) कर दिया है. यानी अब राज्य के छात्र बिना किसी आर्थिक बोझ के 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन ले सकेंगे.

बिहार सरकार की यह योजना उन छात्रों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी जो मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट जैसे कोर्स करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक वजहों से पीछे रह जाते हैं. पहले इस योजना में छात्रों को 1% से 4% तक ब्याज देना पड़ता था, लेकिन अब यह पूरी तरह माफ कर दिया गया है.

अब पढ़ाई के रास्ते में नहीं आएगी पैसों की दीवार

नीतीश कुमार ने खुद इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा, “हम चाहते हैं कि बिहार का कोई भी बच्चा सिर्फ पैसों की कमी के कारण पढ़ाई से वंचित न रहे. अब किसी को एजुकेशन लोन के लिए ब्याज की चिंता नहीं करनी होगी.”

लोन चुकाने की अवधि भी बढ़ी

सरकार ने सिर्फ ब्याज माफ नहीं किया, बल्कि लोन चुकाने के नियमों को भी छात्रों के पक्ष में लचीला बना दिया है. 2 लाख रुपये तक का लोन अब पहले के मुकाबले 5 की जगह 7 साल (84 किस्तों) में चुकाया जा सकेगा. 2 लाख से ज्यादा लोन के लिए चुकाने की अवधि 7 से बढ़ाकर 10 साल (120 किस्तों) कर दी गई है.

योजना से होंगे ये फायदे

  • बिना ब्याज के 4 लाख रुपये तक एजुकेशन लोन.
  • लोन चुकाने की लंबी और आसान अवधि.
  • आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों के छात्र भी अब बड़ी डिग्रियों की तैयारी कर सकेंगे.
  • ग्रामीण क्षेत्रों और गरीब तबकों के छात्रों को मिलेगा सीधा लाभ.

चुनाव से पहले वादों की झड़ी?

नीतीश सरकार इस समय लगातार लोक-लुभावन घोषणाएं कर रही है. पहले पेंशन बढ़ोतरी, फिर 125 यूनिट फ्री बिजली, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी और अब छात्रों के लिए ब्याजमुक्त लोन, ये सभी फैसले आगामी चुनावों से पहले सरकार के एजेंडे को दर्शाते हैं. लेकिन इन घोषणाओं से फायदा तो जनता को ही होना है, और खासकर युवा वर्ग को, जो आने वाले वर्षों में बिहार की दिशा तय करेगा.

क्या है बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना?

यह योजना 2 अक्टूबर 2016 को शुरू की गई थी, जिसका मकसद 10 2 के बाद छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देना है. योजना के तहत छात्र किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से पढ़ाई के लिए अधिकतम 4 लाख रुपये तक लोन ले सकते हैं. अब जब यह योजना ब्याज मुक्त हो चुकी है, तो उम्मीद की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा छात्र इसका लाभ उठाएंगे और अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: "फैमिली के लोग रेजा-रेजा हो गए", मसूद अजहर के परिवार की तबाही आतंकी मसूद इलियास ने सुनाई