Mahila Rojgar Yojana: बिहार सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए "मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना" शुरू की है. इस योजना के तहत, पहले जीविका दीदियों को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई थी, और अब सरकार की योजना है कि उन्हें 20-20 हजार रुपये दिए जाएं. यह राशि दूसरी किस्त के रूप में दी जाएगी.
कहा जा रहा है कि अप्रैल के अंत तक यह राशि जीविका दीदियों के खातों में ट्रांसफर हो सकती है. चयन प्रक्रिया जीविका दीदियों द्वारा बनाए गए ऐप के माध्यम से शुरू की गई है. जो महिलाएं पहले से रोजगार शुरू कर चुकी हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी और उनकी लिस्ट में पहले शामिल किया जाएगा.
कौन पाएंगे 20 हजार रुपये
पहली किस्त में 10 हजार रुपये मिलने के बाद, यह देखा जाएगा कि कितनी महिलाएं अपना रोजगार शुरू कर चुकी हैं. जिन महिलाओं ने पहले ही काम शुरू किया है, उन्हें अगली किस्त में 20-20 हजार रुपये दिए जाएंगे. इसमें हर जीविका दीदी को खुद के 5 हजार रुपये भी जोड़कर अपनी बिजनेस को बढ़ाने का मौका मिलेगा. अब तक इस योजना के तहत लगभग 1.81 करोड़ महिलाओं को 10-10 हजार रुपये मिल चुके हैं.
पांच चरणों में मिलेगी राशि
इस योजना के तहत जीविका दीदियों को कुल 2 लाख रुपये की सहायता राशि पांच चरणों में दी जाएगी. पहले चरण में 20 हजार रुपये, दूसरे चरण में 40 हजार रुपये, तीसरे में 80 हजार रुपये और पांचवें चरण में 60 हजार रुपये दिए जाएंगे. हर चरण के बाद जीविका दीदियों को यह बताना होगा कि उन्होंने राशि का उपयोग कहां किया है. इस सत्यापन के बाद ही उन्हें अगले चरण की राशि मिलेगी. इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय मदद देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपने परिवार का बेहतर ख्याल रख सकें और समाज में योगदान कर सकें.
ये भी पढ़ें- पिछले 24 घंटे में ईरान ने अमेरिका को दिया बड़ा घाव, 2 फाइटर जेट और 2 हेलीकॉप्टर किया तबाह, पायलट लापता