बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद जहां राजनीतिक दल नई रणनीतियों पर विचार कर रहे हैं, वहीं लालू प्रसाद यादव के परिवार में विवाद लगातार गहराता जा रहा है. जो मतभेद अब तक परिवार की चारदीवारी में थे, वे बीते दो दिनों में पूरी तरह सार्वजनिक हो चुके हैं. लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार को अचानक परिवार और राजनीति दोनों से अलग होने की घोषणा कर सबको चौंका दिया था. इसके बाद से हालात और बिगड़ते जा रहे हैं.
नए सोशल मीडिया पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने अपनी पीड़ा खुलकर व्यक्त की. उन्होंने लिखा कि उन्हें न सिर्फ अपमानित किया गया बल्कि गंदी गालियां भी दी गईं और चप्पल उठाकर मारने की धमकी तक मिली. रोहिणी ने लिखा “एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला और एक मां को जलील किया गया. मैंने अपने आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं किया, सच को नहीं छोड़ा, और इसी वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पड़ी. उन्होंने आगे कहा कि बीते दिन वे मजबूरी में अपने रोते हुए माता-पिता और बहनों को छोड़कर आ गईं. उनका दावा है कि उनसे उनका मायका छीन लिया गया और उन्हें "अनाथ" जैसा बना दिया गया. उन्होंने दर्द भरी अपील करते हुए लिखा “किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी या बहन पैदा न हो.”
CR| #BreakingNews: लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का एक और पोस्ट
— Bharat 24-Bh/Jh (@bharat24BhJh) November 16, 2025
मुझपर आरोप लगाया गया कि मैंने गंदी किडनी लगवाई- रोहिणी
करोड़ों रुपए लेकर, टिकट लेकर गंदी किडनी लगवाई- रोहिणी #Bihar #RohiniAcharya #RJD #Bharat24Digital@RohiniAcharya2 @RJDforIndia pic.twitter.com/cYhMzYRyO7
किस वजह से भड़की रोहिणी?
शनिवार को रोहिणी ने अपने पहले पोस्ट में राजनीति और परिवार दोनों से दूर होने की घोषणा कर दी थी. उन्होंने पार्टी के राज्यसभा सांसद और तेजस्वी यादव के करीबी माने जाने वाले संजय यादव और एक अन्य व्यक्ति रमीज पर गंभीर आरोप लगाए. उनके अनुसार, उनके सवाल उठाने पर उन्हें चप्पल से मारने की धमकी दी गई और लगातार अपमानित किया गया. सोशल मीडिया पर यह दावा भी तेजी से फैला कि धमकियों और तनाव के बीच उन्होंने अपना घर छोड़ दिया है.
कल एक बेटी, एक बहन , एक शादीशुदा महिला , एक माँ को जलील किया गया , गंदी गालियाँ दी गयीं , मारने के लिए चप्पल उठाया गया , मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया , सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पडी ..
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) November 16, 2025
कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए…
तेज प्रताप यादव आए समर्थन में
रोहिणी के इस विवाद के बाद उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव खुलकर उनके पक्ष में आ गए हैं. तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर लिखा“कल की घटना ने दिल को झकझोर दिया. मेरे साथ जो हुआ, उसे मैं सह गया, लेकिन मेरी बहन के साथ जो अपमान हुआ, वह किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.”तेज प्रताप के इस बयान ने यह साफ कर दिया कि लालू परिवार के अंदर दो स्पष्ट खेमे बन गए हैं और हालात साधारण पारिवारिक विवाद से कहीं आगे बढ़ चुके हैं.
लालू परिवार पर गहराता संकट
बिहार की राजनीति में हमेशा से चर्चाओं में रहने वाला लालू परिवार इन दिनों गंभीर अंदरूनी तनाव से गुजर रहा है. रोहिणी का परिवार और राजनीति से दूरी बनाने का ऐलान इस बात का संकेत है कि रिश्तों की दरार अब बहुत गहरी हो चुकी है.कहना गलत नहीं होगा कि चुनावी माहौल खत्म होते ही राज्य की राजनीति अब लालू परिवार की कलह को लेकर गर्म हो चुकी है. आने वाले दिनों में यह विवाद किस मोड़ पर जाएगा, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा.
यह भी पढ़ें: क्या घर वापसी की तैयारी कर रहे बिहारी बाबू? NDA की जीत से गदगद हुए शत्रुघ्न सिन्हा, जानें क्या कहा