BMC Election Results: महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों के बाद अब सभी की निगाहें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के नतीजों पर टिकी हैं. 2017 के बाद पहली बार हुए बीएमसी चुनाव को लेकर राजनीतिक हलकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. 15 जनवरी 2026 को 227 वार्डों में मतदान हुआ था, जबकि 16 जनवरी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई. शुरुआती और लगातार आ रहे रुझानों में कई बड़े और चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं.
बीएमसी चुनाव इस बार केवल नगर निगम तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे महाराष्ट्र की राजनीति का सेमीफाइनल भी कहा जा रहा है. भाजपा-शिंदे शिवसेना गठबंधन, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), कांग्रेस, AIMIM और अन्य दलों के प्रदर्शन पर पूरे राज्य की नजर बनी हुई है.