BMC Election Results: महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों के बाद अब सभी की निगाहें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के नतीजों पर टिकी हैं. 2017 के बाद पहली बार हुए बीएमसी चुनाव को लेकर राजनीतिक हलकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. 15 जनवरी 2026 को 227 वार्डों में मतदान हुआ था, जबकि 16 जनवरी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई. शुरुआती और लगातार आ रहे रुझानों में कई बड़े और चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं.
बीएमसी चुनाव इस बार केवल नगर निगम तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे महाराष्ट्र की राजनीति का सेमीफाइनल भी कहा जा रहा है. भाजपा-शिंदे शिवसेना गठबंधन, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), कांग्रेस, AIMIM और अन्य दलों के प्रदर्शन पर पूरे राज्य की नजर बनी हुई है.
बड़े वार्डों से आए अहम नतीजे
बीएमसी के कई हाई-प्रोफाइल और सियासी रूप से अहम वार्डों में नतीजे साफ हो चुके हैं.
- वार्ड नंबर 164 से शिंदे गुट की शिवसेना उम्मीदवार शैला लांडे ने जीत दर्ज की.
- माहिम से शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के मिलिंद वैद्य विजयी हुए.
- वार्ड नंबर 2 से भाजपा उम्मीदवार तेजस्वी घोसालकर ने जीत हासिल की.
- वार्ड नंबर 50 में भाजपा के विक्रम राजपूत ने शिवसेना (UBT) की युवा उम्मीदवार तन्वी दिनेश राव को हराया.
कुर्ला वेस्ट सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक चुनाव हार गए, जबकि अशरफ आजमी विजयी रहे.
मानखुर्द, दक्षिण मुंबई और हाई-प्रोफाइल हार-जीत
- मानखुर्द के वार्ड 135 से भाजपा प्रवक्ता नवनाथ बन ने जीत दर्ज की.
- वार्ड 185 से कांग्रेस से भाजपा में आए रवि राजा को हार का सामना करना पड़ा.
- दक्षिण मुंबई के वार्ड 214 और 215 से भाजपा के अजय पाटील और संतोष ढाले विजयी हुए.
शिवसेना और अन्य दलों के कई बड़े नाम भी इस चुनाव में हार गए.
- वार्ड 73 से शिवसेना सांसद रविंद्र वायकर की बेटी दीप्ति वायकर को हार मिली.
- वार्ड 207 से पूर्व डॉन अरुण गवली की बेटी योगिता गवली चुनाव नहीं जीत सकीं.
- वार्ड 194 में शिंदे गुट के वरिष्ठ नेता सदा सरवणकर के बेटे समाधान सरवणकर को हार का सामना करना पड़ा, जबकि शिवसेना (UBT) के निशिकांत शिंदे ने 582 वोटों से जीत दर्ज की.
बीएमसी में AIMIM की ऐतिहासिक एंट्री
इस चुनाव में AIMIM ने भी बीएमसी में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई.
- वार्ड 135 से इरशाद खान की जीत के साथ AIMIM का बीएमसी में खाता खुला.
- वार्ड 134 से महजबीन अतीक अहमद विजयी रहीं.
- वार्ड 145 से खैरुनिसा हुसैन ने जीत हासिल की.
अन्य वार्डों से घोषित विजेता
- वार्ड 19 – प्रकाश तावड़े (भाजपा)
- वार्ड 20 – दीपक तावड़े (भाजपा)
- वार्ड 32 – गीता भंडारी (शिवसेना UBT)
- वार्ड 36 – सिद्धार्थ शर्मा (भाजपा)
- वार्ड 51 – वर्षा टेंबेलकर (शिवसेना UBT)
- वार्ड 87 – कृष्णा पारकर (भाजपा)
- वार्ड 103 – हेतल गाला (भाजपा)
- वार्ड 107 – नील किरीट सोमैया (भाजपा)
- वार्ड 123 – सुनील मोरे (शिवसेना UBT)
- वार्ड 124 – शकीना शेख (शिवसेना UBT)
- वार्ड 156 – अश्विनी माटेकर (शिवसेना)
- वार्ड 157 – आशा तावड़े (भाजपा)
- वार्ड 165 – अशरफ आजमी (कांग्रेस)
- वार्ड 52 – प्रीती साटम (भाजपा)
- वार्ड 33 – कांग्रेस विधायक असलम शेख की बहन कमरजहां मोईन सिद्दीकी विजयी रहीं
अब तक शिवसेना के विजयी उम्मीदवार
शिवसेना के जिन उम्मीदवारों ने अब तक जीत दर्ज की है, उनमें शामिल हैं:
- वार्ड 1 – रेखा यादव
- वार्ड 4 – मंगेश पांगारे
- वार्ड 51 – वर्षा टेंबवलकर
- वार्ड 146 – समृद्धि काते
- वार्ड 147 – प्रज्ञा सदाफुले
- वार्ड 156 – अश्विनी माटेकर
- वार्ड 163 – शैला लांडे
- वार्ड 166 – संजय तुरडे
- वार्ड 209 – यामिनी जाधव
गठबंधनों की तस्वीर और सियासी मायने
बीएमसी चुनाव में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा.
- शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने राज ठाकरे की MNS और शरद पवार की NCP (SP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा.
- दूसरी ओर भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने गठबंधन बनाकर मैदान संभाला.
- अजित पवार की NCP ने अलग-अलग उम्मीदवार उतारे.
- कांग्रेस और वंचित बहुजन अघाड़ी ने मिलकर चुनाव लड़ा.
मतगणना अभी जारी है और कई वार्डों के अंतिम नतीजे आना बाकी हैं. हालांकि, शुरुआती रुझानों से साफ है कि बीएमसी की सत्ता को लेकर मुकाबला कड़ा रहा है और मुंबई की राजनीति में एक बार फिर बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं.
ये भी पढ़ें- कौन बनेगा BJP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष? चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान, इस दिन होगी ताजपोशी